Lord Shani Favourite Zodiac Sign: ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। इनको सभी नवग्रहों में सबसे ज्यादा प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। शनिदेव को कर्मफलदाता और न्यायाधिपति का दर्जा मिल हुआ है। यह व्यक्तियों को उनके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस तरह के ये राशिचक्र का पूरा एक चक्कर लगाने में इनको करीब 30 साल का समय लग जाता है। ज्योतिष में शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है जिसके कारण इनकी साढ़ेसाती और ढैय्या से हर कोई डरा रहता है। शनि को एक तरफ जहां क्रूर ग्रह माना जाता है वहीं दूसरी तरफ शनि अगर किसी जातक की कुंडली में शुभ हैं तो ये व्यक्ति को अर्श से फर्श पर बैठा देते हैं। शनि देव रंक को भी राजा बनाने में किसी भी तरह की देरी नहीं करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव कुछ राशियों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं शनि की प्रिय राशियां।
Shani Favourite Zodiac Sign: शनिदेव को ये राशियां होती हैं सबसे प्रिय, व्यक्ति को हर क्षेत्र में बनाती हैं सफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:14 PM IST
सार
Lord Shani Favourite Zodiac Sign: शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि कुछ राशि वालों पर विशेष मेहरबान रहते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन