Guru Gochar: ग्रहों के गुरु माने जाने वाले बृहस्पति का गोचर इस बार बेहद खास माना जा रहा है। बृहस्पति ग्रह हर 12 साल में एक बार किसी राशि में दोबारा प्रवेश करते हैं। शिक्षा, संतान, भाग्य और ज्ञान के कारक ग्रह गुरु जब किसी राशि में गोचर करते हैं, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर महसूस किया जाता है। आज गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और खास बात यह है कि इस गोचर में गुरु अतिचारी अवस्था में होंगे, यानी उनकी चाल सामान्य से अधिक तेज हो जाएगी। यही नहीं, 9 जून 2025 को गुरु अस्त अवस्था में भी आ जाएंगे।
Budh Gochar in June: जून में बुध ग्रह करेंगे चन्द्र की राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
गुरु का यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। किसी के लिए यह समय भाग्य का द्वार खोल सकता है, तो किसी को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। मिथुन में गुरु का प्रवेश किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन्हें इसके नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए विशेष उपाय करने होंगे।
Zodiac Signs: ज्येष्ठ माह में बन रहे खास ज्योतिषीय योग, इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत
2 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश मेष राशि वालों के लिए थोड़ा सावधानी भरा समय लेकर आ सकता है। खासकर स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा – पुरानी बीमारियाँ फिर से उभर सकती हैं या थकावट और तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में भी सतर्कता जरूरी है; अगर आपने किसी को उधार दिया है तो वह धन फंस सकता है। इस दौरान बिना सोचे समझे निवेश या बड़ा फैसला लेने से बचें। कोई भी नया काम करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें।
3 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृष राशि वालों के लिए यह गोचर सुखद रहेगा। खासकर प्रेम और पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। यदि संतान से जुड़ी कोई समस्या चल रही थी, तो अब उसमें सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। दोस्तों का साथ और समर्थन इस दौरान आपके लिए मददगार साबित होगा। मानसिक रूप से भी आप खुद को हल्का और संतुलित महसूस करेंगे।
4 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
गुरु का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, जो कई मायनों में आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। शिक्षा, करियर, संतान और विवाह से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। छात्र वर्ग के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। यदि आप कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, तो यह समय आपके पक्ष में रहेगा। गुरु का प्रभाव आपको आत्मविश्वास और स्पष्टता प्रदान करेगा।
5 of 13
Jupiter Transit in Mithun Rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह समय काफी फलदायी रह सकता है। लंबे समय से अटके काम अब गति पकड़ सकते हैं। धन लाभ के योग हैं और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कुछ लोगों को नई योजनाओं पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। इस समय आप कोई नया प्रोजेक्ट भी शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में सफलता देगा।