फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2024: वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, साल जाते-जाते आएगा पैसा

Mon, 11 Nov 2024 01:37 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 01:37 PM IST
सार

Surya Gochar 2024: 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएगा।

विज्ञापन
Surya Gochar 2024 in Vrishchik rashi Sun Transit In Scorpio Give Goodluck And Fortune To these zodiac signs in
16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। - फोटो : amar ujala

Surya Gochar 2024 In Vrishchik: 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएगा। सूर्य गोचर के प्रभाव से कई राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। गोचर के दौरान सूर्य और बृहस्पति के बीच समसप्तक योग भी बन रहा है। साथ ही इस समय वेशी योग भी प्रभाव में रहेगा। इस गोचर के शुभ प्रभाव से ये राशियां इस साल के अंत तक आर्थिक उन्नति प्राप्त कर सकती हैं।  आइए जानते हैं कि साल के अंत में सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा।

Surya Gochar 2024 in Vrishchik rashi Sun Transit In Scorpio Give Goodluck And Fortune To these zodiac signs in
16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 
सूर्य गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। सरकारी नौकरी पाने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। अपने वैवाहिक जीवन में अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता पूर्वक बात करें। यह गोचर आर्थिक दृष्टि से भी बहुत लाभकारी है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में  मेहनत का फल मिलेगा। विपरीत लिंग के मित्रों और रिश्तेदारों से आपको लाभ होगा।

Surya Gochar 2024 in Vrishchik rashi Sun Transit In Scorpio Give Goodluck And Fortune To these zodiac signs in
16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
सूर्य का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। संभावना है कि आप काम में सफल होंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने में प्रसन्न होंगे। अगर आप नई नौकरी ढूंढना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। निवेश के दृष्टिकोण से भी यह अवधि लाभप्रद है। इस दौरान आपको अपने निवेश से फायदा हो सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रभाव और पद से लाभ हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2024 in Vrishchik rashi Sun Transit In Scorpio Give Goodluck And Fortune To these zodiac signs in
16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि 
सूर्य इसी राशि में गोचर कर रहा है। इसके कारण  सूर्य के प्रभाव से आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। जैसे-जैसे आपका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, वैसे-वैसे आपकी प्रसिद्धि और सम्मान भी बढ़ेगा। सरकारी कामकाज के लिए उपयुक्त समय है। हालाँकि इस समय स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान पीड़ितों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वस्थ रहने के लिए इस समय का सदुपयोग करें।

विज्ञापन
Surya Gochar 2024 in Vrishchik rashi Sun Transit In Scorpio Give Goodluck And Fortune To these zodiac signs in
16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि 
सूर्य के प्रभाव से आप अपने कार्यों में सफल होंगे। आपके कार्य में परिवार का सहयोग मिलेगा। इस अवधि में सुधार और पदोन्नति हो सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व कौशल को महत्व दिया जाएगा। इस दौरान आपकी माता आपका पूरा सहयोग करेंगे। दोस्तों के सहयोग से सभी जरूरी काम पूरे हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed