फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Nakshatra Gochar 2024: राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mon, 11 Nov 2024 10:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 10:17 AM IST
सार

Negative Impact Of Rahu Gochar: 10 नवंबर 2024 को इसी नक्षत्र (उत्तराभाद्रपद) के दूसरे चरण में गोचर कर लिया है, जहां वो 10 जनवरी 2025 कर रहेंगे। उसके बाद राहु का अगला प्रवेश रेवती नक्षत्र में होगा।

विज्ञापन
Rahu Nakshatra Gochar 2024 Uttarabhadrapad Nakshatra negative impact on these zodiac signs in hindi
कुंडली में राहु की स्थिति से व्यक्ति का जीवन बहुत हद तक प्रभावित रहता है। - फोटो : अमर उजाला

Rahu Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में राहु को पाप ग्रह कहा गया है। क्योंकि राहु के नकारात्मक प्रभाव से जीवन में परेशानियां शुरू हो जाती हैं। राहु जब भी नक्षत्र बदलता है या गोचर करता है तो इसका असर लोगों के जीवन पर भी पड़ता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में राहु के नक्षत्र परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है।



9 सितंबर 2024 को राहु उत्तराभाद्रपद के तीसरे चरण से गोचर किया था। ठीक दो महीने बाद 10 नवंबर 2024 को इसी नक्षत्र (उत्तराभाद्रपद) के दूसरे चरण में गोचर कर लिया है, जहां वो 10 जनवरी 2025 कर रहेंगे। उसके बाद राहु का अगला प्रवेश रेवती नक्षत्र में होगा।

27 नक्षत्रों में उत्तराभाद्रपद 26वां नक्षत्र है, जो मीन राशि के अंतर्गत आते हैं। उत्तराद्रभाद्रपद के दूसरे चरण में राहु के प्रवेश से कई राशियों पर प्रभाव पड़ता है। इनके जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र परिवर्तन का किन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

Rahu Nakshatra Gochar 2024 Uttarabhadrapad Nakshatra negative impact on these zodiac signs in hindi
उत्तराद्रभाद्रपद के दूसरे चरण में राहु के प्रवेश से कई राशियों पर प्रभाव पड़ता है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
राहु गोचर का नकारात्मक प्रभाव मेष राशि के जीवन पर भी पड़ेगा। इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ेगा और व्यापार में घाटा होने की संभावना है। यदि कुंडली में राहु की स्थिति प्रतिकूल हो तो परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Rahu Nakshatra Gochar 2024 Uttarabhadrapad Nakshatra negative impact on these zodiac signs in hindi
उत्तराद्रभाद्रपद के दूसरे चरण में राहु के प्रवेश से कई राशियों पर प्रभाव पड़ता है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
राहु के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि वालों के जीवन में परेशानियां आने की संभावना है । यह समय आपके लिए भी चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप अपनी धन संपत्ति खो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Nakshatra Gochar 2024 Uttarabhadrapad Nakshatra negative impact on these zodiac signs in hindi
उत्तराद्रभाद्रपद के दूसरे चरण में राहु के प्रवेश से कई राशियों पर प्रभाव पड़ता है। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी राहु का गोचर प्रतिकूल रहेगा। इस समय आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संयम और धैर्य से काम लें। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed