फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar: 16 अगस्त को सूर्य देव करेंगे सिंह राशि में गोचर, इन राशियों के मान सम्मान में होगी वृद्धि

Sat, 27 Jul 2024 06:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 06:24 AM IST
सार

 
 

विज्ञापन
Surya Gochar 2024 in singh rashi in August 16 these zodiac sign may get money benefits
सिंह राशि का सूर्य गोचर - फोटो : amar ujala

Singh Rashi mein Surya Gochar:  ग्रहों के राज्य सूर्य हर महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय सूर्य ग्रह कर्क राशि में विराजमान है। इसके बाद 16 अगस्त को सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सूर्य गृह 16 अगस्त, 2024 को सायं 07 बजकर 53 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 16 सितंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य ग्रह के अपनी स्व राशि में जाने से सभी 12 राशियों पर इसका कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों को जहां समस्या का सामना करना पड़ सकता है वहीं कुछ राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसी क्रम में आइए जानते हैं ऐसी कौन सी राशियां हैं जिनको मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी। 



Kanwar Yatra 2024: आखिर कैसे हुई थी कांवड़ यात्रा की शुरुआत, आखिर कहां जाते हैं जलाभिषेक के लिए शिवभक्त

Sawan Shani Upay: सावन में शनिदेव को कैसे करें प्रसन्न, साढ़ेसाती से पीड़ित राशि वाले जरूर करें ये उपाय

Surya Gochar 2024 in singh rashi in August 16 these zodiac sign may get money benefits
सिंह राशि में सूर्य का गोचर - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि में सूर्य उच्च के माने गए हैं। सूर्य ग्रह जब सिंह राशि में गोचर करेंगे तब मेष राशि के जातकों को करियर में शुभ परिणाम लेकर आएंगे। इस दौरान परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे, आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। 

Surya Gochar 2024 in singh rashi in August 16 these zodiac sign may get money benefits
सिंह राशि में सूर्य का गोचर - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
सूर्य ग्रह के सिंह राशि में गोचर से वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इस समय यदि आप धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसका आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा पैतृक संपत्ति मिलने के योग भी बन रहे हैं। करियर संबंधी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और साथ हि पदोन्नति भी हो सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2024 in singh rashi in August 16 these zodiac sign may get money benefits
सिंह राशि में सूर्य का गोचर - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों को सूर्य गोचर का पूरा लाभ मिलने की संभावना है । कर्क राशि वालों के धन भाव में सूर्य का गोचर होगा, ऐसे में कर्क राशि के जातकों को धनलाभ मिल सकता है। यदि आपने कहीं निवेश किया था उसका अच्छा लाभ मिल सकता है।काफी समय से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Surya Gochar 2024 in singh rashi in August 16 these zodiac sign may get money benefits
सिंह राशि में सूर्य का गोचर - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
चूंकि सूर्य देव अपनी ही राशि सिंह में गोचर करने जा रहे हैं तो सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपकी नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी जो कार्यस्थल में आपके काम आ सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि की भी संभावना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed