फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   sawan 2024 shani upay in sawan month sadesati and dhaiya remedies

Sawan Shani Upay: सावन में शनिदेव को कैसे करें प्रसन्न, साढ़ेसाती से पीड़ित राशि वाले जरूर करें ये उपाय

Sat, 27 Jul 2024 06:30 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 27 Jul 2024 06:30 AM IST
सार

शास्त्रों में सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने के अलावा शनिदेव की भी पूजा का विशेष महत्व बताया है।

विज्ञापन
sawan 2024 shani upay in sawan month sadesati and dhaiya remedies
Shani Dev - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। भगवान शिव को सावन का महीना बहुत ही प्रिय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-आराधना करने पर हर तरह की सुख-सुविधा और वैभव की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने के अलावा शनिदेव की भी पूजा का विशेष महत्व बताया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने शनिदेव की पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें दण्डाधिकारी की पद दिया था। ज्योतिष में जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव रहता है। शनि की साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए सावन के महीने में कुछ उपाय करना बहुत ही लाभकारी साबित माना गया है। आइए जानते हैं सावन में कैसे करें शिवजी को प्रसन्न।
विज्ञापन


सावन का महीना शिवजी और शनिदेव दोनों को है प्रिय
सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ शनिदेव को भी अति प्रिय होता है। भगवान महादेव शनिदेव को गुरु है, ऐसे में सावन के महीने में भोलेनाथ के साथ शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए और कुंडली में शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए शनिदेव की पूजा आराधना करें। 
विज्ञापन


इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या
मौजूदा समय में मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है जबकि कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। वहीं शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सावन में करें ये उपाय
सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र चढ़ाया जाता है क्योंकि बेलपत्र भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के महीने में शनिदेव प्रसन्न करने के लिए और साढ़ेसाती के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए शनिदेव को भी बेलपत्र अर्पित करें।  


सावन में शनि से जुड़े उपाय
सावन में हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ऊं नम शिवाय का मंत्र जाप करें। इससे शनिदेव और भोलेनाथ दोनों ही प्रसन्न होंगे। 

सावन में करें इन चीजों का दान
सावन में शनिदेव की कृपा और साढे़साती के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए सावन के हर शनिवार को सरसों के तेल का दान करें।

इस उपाय से शनिदेव होंगे प्रसन्न
सावन में शिव जी को बेलपत्र और शमीपत्र चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। 

शनि यंत्र को सावन में पूजा घर में करें स्थापित
सावन के महीने में शनिदेव से जुड़े अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए घर में शनि मंत्र की स्थापना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed