फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2023: आज से शनि-सूर्य की कुंभ राशि में युति, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव ?

Mon, 13 Feb 2023 09:52 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 13 Feb 2023 09:52 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Date Time Sun Transit In Aquarius Effects On 12 Zodiac Signs
surya parivartan 2023: सूर्य देव 13 फरवरी को मकर राशि से निकल कर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे - फोटो : अमर उजाला
आज से (13 फरवरी) एक महीने के लिए शनि और सूर्य दोनों ही कुंभ राशि में आज गए हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा कारक ग्रह कहा गया है। सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते है और उनका राशि परिवर्तन 12 राशियों को प्रभावित करता है। शनि की मूल त्रिकोण राशि में सूर्य का गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। आइये समझते है कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा। 


यह भी पढ़ें-
Surya Gochar 2023 Date Time Sun Transit In Aquarius Effects On 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम स्थान के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आपके लिए एकादश भाव से होगा। इस भाव से जातक की आय और मित्रों से लाभ का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके पंचम भाव पर होगी। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय कार्यस्थल पर आपको ना सिर्फ तारीफ़ मिलने वाली है बल्कि आपका प्रमोशन भी हो सकता है। इस समय आपके मित्रों के माध्यम से आपको अच्छा फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आपको अपने पिता से मदद मिलेगी।  

Surya Gochar 2023 Date Time Sun Transit In Aquarius Effects On 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि 
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य चौथे स्थान के स्वामी होते हैं। सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए दशम भाव से होगा। इस भाव से जातक के कर्म स्थल और उसकी लीडरशिप का ज्ञान किया जाता है। इस समय सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके चौथे भाव पर होगी। सूर्य के इस गोचर से आपको कार्य स्थल पर मान सम्मान प्राप्त होगा। इस समय सरकारी सेवा में लगे हुए जातकों को सम्मानित भी किया जा सकता है। व्यापारी वर्ग को इस समय बेहद अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। नया मकान लेने का योग दिखाई पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Date Time Sun Transit In Aquarius Effects On 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए नवम भाव से होगा। इस भाव से जातक के भाग्य स्थान का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके तीसरे भाव पर होगी। इस समय धर्म कर्म से जुड़े जातकों का समय अच्छा रहने वाला है। इस समय आपकी यात्राओं के योग बने हुए है। आपकी मानसिक सेहत इस समय बेहद बढ़िया रहने वाली है और सरकार से जुड़े जातकों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस समय किसी धार्मिक यात्रा पर ऐसे व्यक्ति से मीटिंग हो सकती है तो आगे जाकर आपको गाइड करने का काम करेगा। 

विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Date Time Sun Transit In Aquarius Effects On 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य का गोचर अब इस राशि के जातकों के लिए अष्टम भाव से होगा। इस भाव से आकस्मिक घटनाओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि अब आपके दूसरे भाव पर होगी। सूर्य का यह गोचर आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं कहा जा सकता है। इस समय अपने पिता के साथ मतभेद बढ़ सकते है। इस समय आपको किसी नए निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से मतभेद के कारण तनाव बना रह सकता है। इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed