फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (13-19 Feb): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 13 Feb 2023 07:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 07:15 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 13 Feb to 19 Feb 2023 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल (13 फरवरी से 19 फरवरी 2023) - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम में मनचाही सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आवश्यक कार्यों में अनावश्यक विलंब होने से मन खिन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए लोगों के साथ विनम्रता से पेश आने की बहुत जरूरत रहेगी। किसी भी कार्य में जोश में आकर होश खोने या फिर किसी के साथ गलत व्यवहार करने से बचें, अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपको अतिआत्मविश्वास और अहंकार से बचने की जरूरत पूरे सप्ताह बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतना होगा। किसी भी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। इस सप्ताह प्रेम संबंध में कुछेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर से मुलाकात न होने पर मन बेचैन रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें। साथ ही साथ जरूरतमंद लोगों केा सतनजा दान करें।  

weekly horoscope saptahik rashifal 13 Feb to 19 Feb 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर और कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। हालांकि इसके साथ सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों में धन खर्च होगा। यदि आप लंबे समय से नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो संभव है कि इस सप्ताह आपको किसी बेहतर जगह से ऑफर आ जाए। कामकाजी महिलाओं का मान-सम्मान कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ घर में भी बढ़ेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लंबित कार्य पूरे होंगे। जो लोग लंबे समय विदेश में अपना करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत थे, उन्हें इस सप्ताह बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा करें और रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 13 Feb to 19 Feb 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले ज्यादा बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आप करियर या कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं या फिर कोई बड़ा निर्णय भविष्य में आपके बड़े लाभ का कारण बनेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में खासा लाभ होगा। किसी इष्टमित्र की मदद से लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को पूर्व में की गई मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त हो सकता है। सीनियर आपके काम की सराहना करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़ा विवाद किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मौसमी बीमारियों के प्रति सावधान रहें। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। साथ ही साथ केले के पेड़ में जल दें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 13 Feb to 19 Feb 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह कामकाज में कुछेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर या फिर कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फल देने वाली साबित होने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने सामान और शरीर दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। मौसमी बीमारी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट-चपेट की आशंका भी बनी हुई है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय खूब सोच-समझकर लेना चाहिए। आर्थिक दृष्टि से देखें तो यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ी किसी बड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर गलतफहमी पनप सकती है, जिसे दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। 
उपाय: किसी शिवालय पर जाकर शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकम का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 13 Feb to 19 Feb 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने समय और धन दोनों का प्रबंधन करके चलने की जरूरत रहेगी। किसी भी कार्य को कल पर टालने या फिर आधे-अधूरे मन से न करें, अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। अपनी समस्याओं को अधिक समय तक न बढ़ने दें और उनका जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। हालांकि आपको खुद की सेहत का भी पूरा ख्याल रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों से बेहतर तालमेल बनाकर चलें। अपने विरोधियों से सावधान रहें। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जरूरत से ज्यादा लव पार्टनर के निजी जीवन में दखल देने से बचें। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। 
उपाय: प्रतिदिन प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठें और उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। साथ ही साथ आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed