Surya Gochar 2022: 16 नवंबर को सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर प्रभाव
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना कराएगा फिर भी मान-सम्मान की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान से संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसीलिए अपने कार्य-व्यापार के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
वृषभ राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी कटुता के संकेत। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई करने जाने के लिए प्रयास करना हो तो उस दृष्टि से यह समय अति अनुकूल फलदाई रहेगा।
कर्क राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे शोध परक और रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अच्छी सफलता के योग। कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से समय अनुकूल है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा।