{"_id":"645b3c8b02b8cd622a046ad6","slug":"sun-transit-in-aries-2023-surya-ka-mesh-rashi-me-gochar-2023-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sun Transit :15 मई से सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sun Transit :15 मई से सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान
ग्रहों के राजा सूर्यदेव 15 मई को अपनी उच्च राशि मेष से निकलकर शुक्रदेव के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। उनके इस गोचर से 3 राशियों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी है।
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अब दूसरे भाव में ही होगा। इस भाव में सूर्य का गोचर आपकी वाणी में तीव्रता लाने का काम करेगा। इस समय किसी ज़मीन को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। इस समय आपको अपने प्रेम संबंधों में बेहद सावधानी रखनी होगी। यह समय अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझने का समय है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी को भी धन उधार नहीं दे। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहने वाले है लेकिन खर्च पर काबू रखें।
3 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अब द्वादश भाव में होगा। तीसरे भाव के स्वामी के द्वादश भाव में गोचर से आपके अनावश्यक ख़र्चे बढ़ सकते है। इस समय यात्राओं में समय व्यर्थ होने के योग दिखाई दे रहे है। आपका कहीं आपकी इच्छा के विरुद्ध ट्रांसफर हो सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलना होगा। इस समय मौसमी बीमारी से खुद को बचाकर चलना है। अगर आप इस समय नौकरी बदलने की सोच रहे है तो आपके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अब अष्टम भाव से होगा। इस भाव में सूर्य का गोचर आपकी पिता के सेहत के लिए अशुभ है। इस समय बड़े बुजुर्गों से आपके संबंध भी खराब हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में इस समय तनाव की आशंका दिखाई दे रही है। इस समय कहीं निवेश करने की सोच रहे है तो सोच समझकर ही करना होगा। वाणी को संयमित रखें और परिवार में किसी भी प्रकार की कलह से खुद को बचाकर रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।