फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्तूबर को करेंगे तुला राशि में गोचर, इन राशियों को नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग

Wed, 30 Sep 2026 01:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 30 Sep 2026 01:39 PM IST
सार

अक्तूबर के महीने में सूर्य अपनी नीच राशि तुला में गोचर करेंगे जहां पर शुक्र और बुध की युति से कई तरह के राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। 

विज्ञापन
sun transit 2026 in libra surya ka tula rashi me gochar these zodiac sign will be lucky
तुला राशि में सूर्य का गोचर - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है और ये हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान समय में सूर्य कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं और अब अक्तूबर माह में तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य तुला राशि में नीच के होते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्य 17 अक्तूबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जो 16 नवंबर 2026 तक रहेंगे, फिर इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में पहले से ही शुक्र और बुध की युति है, इस तरह से सूर्य, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है और इसी के साथ शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं बुध के तुला राशि में गोचर करने से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं। 
sun transit 2026 in libra surya ka tula rashi me gochar these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर सकारात्मक प्रभाव
17 अक्तूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर सिंह राशि के लिए तीसरे भाव में होगा। इससे आपके साहस, पराक्रम और ऊर्जा में विकास होगा। लंबे समय से किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। जो काम अधूरे हैं और लंबे समय से नहीं हो पा रहे हैं उसमें आने वाले समय में पूरे होने संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा होगा। वेतन में वृद्धि के योग हैं और व्यापार में सफलता प्राप्ति के अच्छे योग हैं। व्यापार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। 

मंगल कर्क गोचर 2026: नवंबर तक इन 3 राशि के लोग रहें अलर्ट, नौकरी-व्यापार में शॉर्टकट पड़ेगा भारी

sun transit 2026 in libra surya ka tula rashi me gochar these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर सकारात्मक प्रभाव
तुला राशि में सूर्य का गोचर होगा यानी आपके लग्न भाव में सूर्य का आना अच्छा और लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी और व्यापार में पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको एक साथ कई तरह की उपलब्धियां हासिल हो सकती है। करियर में बदलाव के साथ-साथ नई तरह की जिम्मेदारी आ सकती हैं। आपको अपने कुछ कामों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। आमदनी में लाभ और सुधार के अच्छे योग हैं। 

मंगल-गुरु की युति: पूरे अक्तूबर इन 3 राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, हर काम में मिलेंगे शानदार रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
sun transit 2026 in libra surya ka tula rashi me gochar these zodiac sign will be lucky
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर सकारात्मक प्रभाव
सूर्य का तुला राशि में गोचर मकर राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको नौकरी में अच्छे और सुखद परिणाम देखने को मिलेगा। नए-नए तरह के अवसरों में आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही मजबूत होगी। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। आपके अपने लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाबी मिलेगी। लेन-देन के मामलों में किसी तरह का कानूनी फैसला आपके पक्ष में होगा। सूर्य के गोचर करने से आने वाले समय में आपको कोई महत्वपूर्ण काम पर फैसला करना पड़ सकता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed