फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2024: सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ

Wed, 17 Jul 2024 12:08 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 17 Jul 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
Sun Transit In Cancer Surya Gochar 2024 These Zodiac Signs Can Improve With Financial Condition
सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
Surya Gochar 2024: सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 16 जुलाई को दोपहर 11 बजकर 19 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर सूर्यदेव 16 अगस्त की शाम 7 बजकर 44 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

 
Sun Transit In Cancer Surya Gochar 2024 These Zodiac Signs Can Improve With Financial Condition
- फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सफलताओं के बावजूद किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें।
Sun Transit In Cancer Surya Gochar 2024 These Zodiac Signs Can Improve With Financial Condition
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। योजनाओं को अंतिम रूप दें। सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी मतभेद बढ़ने न दें।आध्यात्मिक उन्नति होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit In Cancer Surya Gochar 2024 These Zodiac Signs Can Improve With Financial Condition
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो यह समय उत्तम रहेगा। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
विज्ञापन
Sun Transit In Cancer Surya Gochar 2024 These Zodiac Signs Can Improve With Financial Condition
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्राओं का सिलसिला चलता रहेगा किंतु कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। इस अवधि के मध्य अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed