फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Nakshatra Parivartan 2025: आज शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Wed, 03 Sep 2025 01:06 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 03 Sep 2025 01:06 PM IST
सार

Shukra Nakshatra Parivartan 2025: वर्तमान में प्रेम-कला के कारक ग्रह शुक्र कर्क में विराजमान है। इस राशि में रहते हुए वह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र आज यानी 3 सितंबर 2025 को रात 11 बजकर 57 मिनट पर आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 

विज्ञापन
Shukra Nakshatra Parivartan 2025 impact on mithun kark or kanya rashi in hindi
Shukra Nakshatra Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shukra Nakshatra Parivartan 2025: वर्तमान में प्रेम-कला के कारक ग्रह शुक्र कर्क में विराजमान है। इस राशि में रहते हुए वह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र आज यानी 3 सितंबर 2025 को रात 11 बजकर 57 मिनट पर आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक आश्लेषा नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध है और ये कर्क राशि के अंतर्गत आता है। अब चूंकि शुक्र स्वयं कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, तो इसके शुभ प्रभाव से कुछ राशि वालों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। शुक्र की कृपा से इन जातकों को आर्थिक लाभ, कला निखार के अवसर, भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Shukra Nakshatra Parivartan 2025 impact on mithun kark or kanya rashi in hindi
Shukra Nakshatra Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए लाभकारी होने वाला है। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे व्यापार को एक नई दिशा प्राप्त होगी। आप अपने व्यापार को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के नए प्रस्ताव आएंगे। इस दौरान आप इंटरव्यू में भी सफलता हासिल करेंगे।

Rahu Ke Upay: राहु से राहत पाने के लिए करें ये पांच सरल उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Shukra Nakshatra Parivartan 2025 impact on mithun kark or kanya rashi in hindi
Shukra Nakshatra Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। सरकारी कार्यों को पूरा करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी आपके पक्ष में हल होंगे। इस दौरान करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। 

Lucky Rashiyan: सितंबर में वृषभ समेत इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, ये चार ग्रह बदलेंगे चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Nakshatra Parivartan 2025 impact on mithun kark or kanya rashi in hindi
Shukra Nakshatra Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के लोग कला के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपको समाज में एक नई पहचान मिलेगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। विवाह के लिए प्रस्ताव आने के योग है। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती दिखेगी। 


 

Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानिए राशि और नक्षत्र पर क्या पड़ेगा असर

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed