फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: सितंबर में वृषभ समेत इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, ये चार ग्रह बदलेंगे चाल

Wed, 03 Sep 2025 05:50 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 03 Sep 2025 05:50 PM IST
सार

Lucky Rashiyan: बुधादित्य योग के साथ सितंबर का प्रारंभ हो चुका है। इस माह की शुरुआत में बुध और सूर्य सिंह राशि में विराजमान है, जिस कारण इस शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा सितंबर में कई अन्य ग्रहों की चाल में भी बदलाव होने वाला है। 

विज्ञापन
September Lucky Rashifal in hindi know September Monthly Horoscope 2025
Lucky Rashiyan - फोटो : अमर उजाला

Lucky Rashiyan: बुधादित्य योग के साथ सितंबर का प्रारंभ हो चुका है। इस माह की शुरुआत में बुध और सूर्य सिंह राशि में विराजमान है, जिस कारण इस शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा सितंबर में कई अन्य ग्रहों की चाल में भी बदलाव होने वाला है। आपको बता दें, 13 सितंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन करेंगे। वह कन्या से अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सुख-सौभाग्य के कारक शुक्रदेव 15 सितंबर 2025 को सूर्य की राशि सिंह में आएंगे। खास बात यह है कि इसी दिन बुधदेव भी इस राशि में अपना स्थान लेंगे। फिर 17 सितंबर 2025 को सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में ग्रहों के शुभ प्रभाव से सितंबर माह में कुछ राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। इन जातकों को धन लाभ, मान-सम्मान और रिश्तों में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

September Lucky Rashifal in hindi know September Monthly Horoscope 2025
सितंबर महीना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आपको करियर में कुछ अच्छे और मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
सितंबर महीना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आपको करियर में कुछ अच्छे और मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। इस माह में संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिलने वाली है। आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति बन रही है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
 

बिजनेस में प्रत्येक कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। खास बात यह है कि माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस दौरान लंबे समय से नौकरी में बदलाव या फिर रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मनाचेह अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

September Lucky Rashifal in hindi know September Monthly Horoscope 2025
सिंह राशि वालों के लिए समय कई सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय कई सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। आपको नौकरी में किसी सम्मान की प्राप्ति होगी। इस दौरान व्यवसायियों के लिए यह समय विशेष लाभदायक रहेगा। इस माह लव पार्टनर के साथ भी आपकी ट्यूनिंग ठीक रहेगी। यह समय सेहत और संबंध की दृष्टि से भी शानदार रहेगा।
 

बाजार में फंसा या फिर किसी को दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। इस दौरान आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही नए व्यापार को लेकर अटकी योजनाओं को भी गति प्राप्त होगी। इस माह आप घरेलू या अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर भी जा सकते हैं। निवेश में लाभ होने से भौतिक सुख की वस्तुओं को खरीदेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। अगर आप सेल्य या फील्ड में काम करते हैं, तो वेतन बढ़ने के साथ-साथ अन्य आय के माध्यम भी प्राप्त होंगे।


Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
September Lucky Rashifal in hindi know September Monthly Horoscope 2025
व्यापार विस्तार के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे। माह के मध्य में सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती दिखेगी। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के कारोबार में इस माह सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप वाहन या कोई जमीन खरीद सकते हैं। इस माह आपके द्वारा किए गए परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। स्वजनों से आपको भरपूर प्रेम, स्नेह और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक उन्नति के लिए किए गए विशेष प्रयास सफल होंगे।
 

व्यापार विस्तार के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे। माह के मध्य में सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती दिखेगी। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। अगर आप किसी से विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए नए परिवर्तनों से भरा रहेगा।

21 या 22 सितंबर कब है सर्व पितृ अमावस्या? जानें कुतुप व रौहिण मुहूर्त का समय

 

Rahu Ke Upay: राहु से राहत पाने के लिए करें ये पांच सरल उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed