फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: राहु-चंद्रमा की युति से बन रहा है विशेष ग्रहण योग, जानें कौन सी राशियां होंगी प्रभावित

Wed, 03 Sep 2025 01:04 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 01:04 PM IST
सार

Grahan Yog: राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनेगा। दूसरी ओर, सूर्य और केतु की युति कन्या राशि में होगी और ये दोनों चंद्रमा-राहु के ठीक सामने यानी सप्तम भाव में स्थित होंगे, जिससे इन ग्रहों की सीधी दृष्टि एक-दूसरे पर पड़ेगी।

विज्ञापन
2025 Grahan Effect These Zodiac Signs Are Under Eclipse Shadow Life and Money at Risk
ग्रहण योग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2025 Rashifal: 7 सितंबर 2025 को लगने वाला चंद्रग्रहण न केवल खगोलीय दृष्टि से, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी बेहद खास माना जा रहा है। यह साल का अंतिम और पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इस बार ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसे योग बना रही है जिसे ज्योतिष में अशुभ संयोग माना गया है। चंद्रग्रहण के समय चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे, जहां पहले से राहु स्थित हैं। ऐसे में राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनेगा। दूसरी ओर, सूर्य और केतु की युति कन्या राशि में होगी और ये दोनों चंद्रमा-राहु के ठीक सामने यानी सप्तम भाव में स्थित होंगे, जिससे इन ग्रहों की सीधी दृष्टि एक-दूसरे पर पड़ेगी।


Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानिए राशि और नक्षत्र पर क्या पड़ेगा असर
यह संयोग कुछ राशियों के लिए कठिन समय का संकेत दे रहा है। साथ ही, इसका प्रभाव केवल व्यक्तिगत जीवन पर ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया के हालात पर भी पड़ेगा। खासकर पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं की संभावना बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि यह ग्रहण किन 5 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
Chandra Grahan 2025: पितृ पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानें कब कर सकते हैं श्राद्ध

2025 Grahan Effect These Zodiac Signs Are Under Eclipse Shadow Life and Money at Risk
आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
इस चंद्रग्रहण के दौरान वृषभ राशि वाले स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना कर सकते हैं। पुरानी बीमारियां वापस आ सकती हैं, जिससे आपको अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। साथ ही, इस समय आपके खर्चे भी असामान्य रूप से बढ़ सकते हैं, जो आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। आप अनावश्यक खर्चों में फंस सकते हैं, जिससे आर्थिक तनाव बढ़ेगा। इसके अलावा, कामकाज में भी अड़चनें आ सकती हैं, जिससे दिनचर्या में परेशानी होगी।

2025 Grahan Effect These Zodiac Signs Are Under Eclipse Shadow Life and Money at Risk
काम के दबाव में भी वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दौरान अपनी संतान से जुड़ी कुछ छिपी हुई चिंताएं सताएंगी। ये परेशानियां आपके स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आपका तालमेल थोड़ा कमजोर रहेगा, जिससे आप भावनात्मक रूप से अलगाव महसूस कर सकते हैं। काम के दबाव में भी वृद्धि होगी और आपके अधिकारी आपके काम से पूरी तरह खुश नहीं रहेंगे, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
2025 Grahan Effect These Zodiac Signs Are Under Eclipse Shadow Life and Money at Risk
पार्टनर का पूरा ध्यान न मिल पाने के कारण आप निराश हो सकते हैं। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को चंद्रग्रहण के बाद पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ आपके संबंध थोड़े तनावपूर्ण रहेंगे, जिससे झगड़े और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर का पूरा ध्यान न मिल पाने के कारण आप निराश हो सकते हैं। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी तालमेल बिगड़ सकता है। इस समय आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।

विज्ञापन
2025 Grahan Effect These Zodiac Signs Are Under Eclipse Shadow Life and Money at Risk
व्यापार करने वालों को सावधानी बरतनी होगी। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय व्यस्त और तनावपूर्ण रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे और काम में देरी या रुकावटें आ सकती हैं। एक साथ कई जिम्मेदारियां आपको उलझन में डाल सकती हैं। व्यापार करने वालों को सावधानी बरतनी होगी क्योंकि करीबी लोग भी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को गुप्त रखना बेहतर होगा ताकि कोई आपकी कमजोरी का फायदा न उठा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed