Venus Transit 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, भोग-विलासिता, सौंदर्य, आकर्षण, शालीनता, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख, विलासिता और दांपत्य सुख का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह जब-जब अपनी राशि में बदलाव करते हैं इसका व्यापक असर देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक राशि के जातकों पर देखने को मिलता है। 02 नवंबर 2025 को शुक्र अपनी राशि तुला में सुबह 01 बजकर 05 मिनट पर होगा। शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के ऊपर सकारात्मक प्रभाव देखने के मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र का तुला राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
{"_id":"6901ca6917f8c124130d852b","slug":"shukra-gochar-2025-venus-transit-in-libra-these-zodiac-will-get-shine-after-02-october-2025-2025-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Venus Transit 2025: 02 नवंबर को शुक्र करेंगे तुला राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Venus Transit 2025: 02 नवंबर को शुक्र करेंगे तुला राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा प्रभाव
Wed, 29 Oct 2025 01:34 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:34 PM IST
सार
02 नवंबर 2025 को शुक्र अपनी राशि तुला में सुबह 01 बजकर 05 मिनट पर होगा। शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के ऊपर सकारात्मक प्रभाव देखने के मिलेगा।
विज्ञापन
शुक्र राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। और अब आपकी राशि से शुक्र का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा, जिससे आपके लिए शुभ संकेत है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है। करियर के नजरिए से आपके लिए यह समय बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको रोजगार के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा मुनाफा और धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अच्छा खासा मुनाफा अर्जित करने में आपको कामयाब होंगे।

Budh Vakri 2025: बुध की उल्टी चाल से बन रहे आकस्मिक लाभ के अवसर, 10 नवंबर से ये राशियां चमकेंगी
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रदेव पहले और छठे भाव के स्वामी होते हैं और 02 नवंबर को शुक्र का तुला राशि में गोचर आपके छठे भाव में होगा, जिससे आपके आर्थिक नजरिए से यह गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग इस दौरान कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए शुक्र का गोचर लाभदायक रहेगा।

Ketu Gochar 2026: सूर्य की राशि में केतु ग्रह करेंगे गोचर, इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर होगा। तीसरे भाव में गोचर करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि, नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति और लाभ के संभावनाओं में इजाफा हो सकता है। शुक्र के गोचर करने से आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। वैवाहिक और प्रेम जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र आपके दूसरे और नवम भाव के स्वामी होकर आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का दूसरा भाव वाणी और धन का माना गया है ऐसे में आपके धन लाभ, पारिवारिक सुख और संपत्ति में खुशियां आएंगी। करियर-कारोबार में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आने वाले दिन आपके लिए आर्थिक नजरिए से बहुत ही लाभकारी साबित होगा।