फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2024: शुक्र ने अपनी राशि में किया प्रवेश, इन राशि वालों के सुख और वैभव में होगी वृद्धि

Mon, 20 May 2024 12:04 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 May 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Taurus Good ForThese Zodiac Signs
Shukra Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह शुक्र 19 मई को सुबह 08 बजकर 42 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्रदेव इस राशि पर 12 जून की शाम 6 बजकर 29 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ राशि इनकी स्वयं की राशि है इसलिए जिन जातकों के जन्म कुंडलियों में ये योग कारक होंगे उनके लिए तो वरदान की तरह हैं। वृषभ राशि वालों के लिए तो इनका परिवर्तन खुशियों भरा रहेगा ही, अन्य राशियों के लिए इस गोचरकाल का प्रभाव कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।


 
Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Taurus Good ForThese Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। अपने योजनाओं की गोपनीयता बरकरार रखें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है सावधान रहें।

Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Taurus Good ForThese Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आपकी राशि के स्वामी शुक्र का स्वयं अपनी ही राशि पर गोचर करना किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल फलकारक रहेंगे। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास भी सार्थक रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Taurus Good ForThese Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम का अवसर प्रदान करेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं और घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उनके लिए भी यह समय सर्वोत्तम रहेगा। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान और वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी गोचर अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Taurus Good ForThese Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। आय के संसाधनों में वृद्धि होगी। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। सरकारी विभागों में भी रुके कार्य संपन्न होंगे। समाज के संभ्रांत लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से यह समय उत्तम रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed