{"_id":"66ee757e1103fe504d0ae7cd","slug":"shukra-gochar-2024-venus-transit-in-libra-these-zodiac-sign-will-get-money-and-fame-2024-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shukra Gochar 2024: शुक्र का स्वराशि तुला में गोचर से इन राशि वालों के घरों में होगी धन-दौलत की बरसात","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shukra Gochar 2024: शुक्र का स्वराशि तुला में गोचर से इन राशि वालों के घरों में होगी धन-दौलत की बरसात
विज्ञापन
शुक्र राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह शुक्र 18 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं, शुक्र यहां 13 अक्तूबर की सुबह 6 बजकर बजे तक गोचर करेंगे उसके बाद वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। दांपत्य जीवन में तो मधुरता आएगी ही विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। साझा व्यापार करना चाहें तो यह अवसर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहरी ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

मिथुन राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह है। रोजगार के नए अवसर आएंगे। सरकारी विभागों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक की प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर बेहतर है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं।

कर्क राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से अच्छी सफलता दिलाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। मकान-वाहन का क्रय कर सकते हैं। काफी दिनों की लंबित पड़ी योजनाएं कारगर सिद्ध होगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी बड़े टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे।