फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: 15 सितंबर से इन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी प्रगति, शुक्र-बुध करेंगे गोचर

Wed, 10 Sep 2025 10:59 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 10 Sep 2025 10:59 AM IST
सार

Shukra Budh Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और बुध दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह है, जिसका व्यापक प्रभाव जातकों के करियर-कारोबार पर पड़ता है। जहां शुक्र धन, विलासिता और प्रेम के कारक है, वहीं बुध संवाद, व्यापार, बुद्धि और तर्क के प्रतीक है।

विज्ञापन
shukra budh rashi parivartan on 15 september 2025 know lucky rashifal of it
Shukra Budh Rashi Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shukra Budh Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और बुध दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह है, जिसका व्यापक प्रभाव जातकों के करियर-कारोबार पर पड़ता है। जहां शुक्र धन, विलासिता और प्रेम के कारक है, वहीं बुध संवाद, व्यापार, बुद्धि और तर्क के प्रतीक है। साथ ही उनकी गणना “ग्रहों के राजकुमार” के रूप में भी की जाती है। ज्योतिषियों के मुताबिक कुंडली में दोनों के शुभ प्रभाव से जातकों को व्यापार और निवेश में धन लाभ की प्राप्ति होती हैं और व्यक्ति का भौतिक सुख भी बढ़ता है। यही नहीं दोनों ग्रहों का गोचर भी ज्योतिष शास्त्र की अहम घटनाओं में से एक है। वहीं सितंबर महीने में शुक्र-बुध का गोचर एक दिन होने वाला है। दरअसल, 15 सितंबर 2025 को मध्यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। परंतु 15 सितंबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर बुध सिंह से निकलकर कन्या राशि में आएंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों को नौकरी-निवेश में विशेष फलों की प्राप्ति संभव है। आइए इसके बारे में जानते हैं।



Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग

shukra budh rashi parivartan on 15 september 2025 know lucky rashifal of it
आपको पारिवारिक जीवन में कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सिंह राशि वालों का इष्ट मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। आपको पारिवारिक जीवन में कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। निवेश में धन लाभ होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने के लिए समय उन्नतिदायक रहेगा। करियर-कारोबार में भी प्रगति होती नजर आएगी। समाज में प्रभाव बढ़ने से आपके रिश्ते में लोगों से बेहतर होंगे। पिताजी से चल रही अनबन समाप्त होगी।

Surya Grahan 2025: पितृपक्ष के अंतिम दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को मिलेगा खास लाभ

shukra budh rashi parivartan on 15 september 2025 know lucky rashifal of it
कला के क्षेत्र में नया अपडेट मिलने से अधिक सुकून महसूस करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों को व्यापार से बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पटरी पर आएगी। अगर कोई कर्ज आपको परेशान कर रहा था, तो वह कम होगा। रिश्तों में गलतफहमियों को संवाद से दूर करने का प्रयास सफल होगा। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करना आपके रिश्ते को नई दिशा देगा। कला के क्षेत्र में नया अपडेट मिलने से अधिक सुकून महसूस करेंगे। भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय की कामना भी पूरी होगी। 

Mangal Gochar 2025: 13 सितंबर से मेष सहित इन राशि वालों को व्यापार में होगा मनचाहा लाभ, मंगल करेंगे गोचर

विज्ञापन
विज्ञापन
shukra budh rashi parivartan on 15 september 2025 know lucky rashifal of it
धनु राशि वालों को सेहत में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों को सेहत में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आपका भौतिक सुख बढ़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिलते हुए आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ होने की संभावना है। घर में कोई मांगलिक कार्य या खुशी का माहौल बन सकता है। आत्मविश्वास बढे़गा।  धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की बढ़ेगी परेशानियां

Gemstone Tips: कुंडली में किस ग्रह की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए? यहां जानें'




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed