फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sakat Chauth 2025: सकट चौथ पर राशि अनुसार करें उपाय, संतान के भाग्य में होगी वृद्धि

Thu, 16 Jan 2025 11:51 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 16 Jan 2025 11:51 AM IST
सार

Sakat Chauth 2025: माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सकट चौथ का व्रत रखा जाता है, जो सकट माता और भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है। इस दिन सभी महिलाएं संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। 

विज्ञापन
Sakat Chauth 2025 upay for According to your zodiac sign
Sakat Chauth 2025 - फोटो : अमर उजाला

Sakat Chauth 2025: माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सकट चौथ का व्रत रखा जाता है, जो सकट माता और भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है। इस दिन सभी महिलाएं संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार सकट चौथ के व्रत में चंद्रमा की खास भूमिका होती है, क्योकि महिलाएं चांद निकलने के बाद ही अपने व्रत का पारण करती हैं। हिंदू धर्म में इस त्योहार को मां और बच्चों के प्रेम का प्रतीक माना जाता है, साथ ही यह दिन रिश्तों में मजबूती लाता है।



भारत में मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सकट का पर्व मनाया जाता है, जिसे संकष्टी चतुर्थी, संकटा चौथ, संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट चतुर्थी और तिलकुट चौथ भी कहते हैं। पंचांग के अनुसार इस साल 17 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है, इस तिथि पर मघा नक्षत्र बन रहा है जिस पर सौभाग्य योग का निर्माण होगा। इस संयोग में राशि अनुसार उपाय करने से संतान के भाग्य में वृद्धि और करियर में शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं, आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

Sakat Chauth 2025 upay for According to your zodiac sign
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala

मेष राशि
सकट चौथ पर मेष राशि की महिलाएं गुड़ और तिल का दान करें, इस उपाय को करने से संतान के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Sakat Chauth 2025 upay for According to your zodiac sign
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि की महिलाएं गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, साथ ही विधि विधान से उनकी पूजा करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने पर संतान के जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sakat Chauth 2025 upay for According to your zodiac sign
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
सकट चौथ पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में आप गणेश जी को दूध और तिल अर्पित करें। इस उपाय को करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैं।

विज्ञापन
Sakat Chauth 2025 upay for According to your zodiac sign
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
सकट के शुभ पर्व पर आप गणपति बप्पा को तिल का भोग लगाएं, मान्यता है कि इससे प्रथम पूज्य देवता प्रसन्न होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed