फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi 2023: इस दिन से शनिदेव चलने वाले हैं सीधी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Sat, 15 Jul 2023 02:20 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 15 Jul 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
shanidev margi in kumbh rashi these zodiac sign in will be luky
शनि मार्गी 2023 - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह की विशेष भूमिका मानी जाती है। शनिदेव न्याय और कर्मफलदाता माने जाते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लगाते हैं। शनि इस साल की शुरूआत में ही मकर राशि की यात्रा को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश किया था जहां पर अब ये पूरे साल इसी राशि में रहेंगे। इसके अलावा शनिदेव जून में वक्री हुए थे और अब आने वाले नवंबर के महीने में मार्गी होंगे। मार्गी होने का मतलब शनि की सीधी चाल से है। शनि के मार्गी होने पर कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

shanidev margi in kumbh rashi these zodiac sign in will be luky
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर में होने जा रहे है शनि की मार्गी का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि का मार्गी होना सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ह शुभ साबित होने जा रहा है। शनिदेव आपकी राशि से सप्तम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसके अलावा यह आपकी राशि से शश राजयोग का भी निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में साझेदारी में व्यापार करने के वाले जातकों को अच्छा मुनाफा हासिल होने के संकेत हैं। साथ ही आपके पारिवारिक और वैवाहिक जीवन पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी आय में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी और अच्छा मुनाफा भी देखने को मिलेगा। आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलने की संभावना है। 
shanidev margi in kumbh rashi these zodiac sign in will be luky
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
नवंबर माह में शनि आपकी कुंडली के धन भाव में मार्गी होने वाले हैं। मकर राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत अच्छा सिद्ध होने वाला है। धन लाभ के बहुत ही अच्छे मौके आपको हासिल होंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नौकरी में लाभ होने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। किसी खास योजना के तहत आपको कोई अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको हर जगहों से अच्छा लाभ और कार्यों में अच्छी सफलता हासिल होगी। आपकी आर्थिक स्थितियों में सुधार देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shanidev margi in kumbh rashi these zodiac sign in will be luky
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि 
वृषभ राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। शनिदेव आपकी  राशि से 10वें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है। करियर और कारोबार में आपको बेताहाशा वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग इस दौरान किसी दूसरी नौकरी की तलाश में उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है। घर में किसी तरह के धार्मिक आयोजन हो सकते है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग व्यापार में कार्यरत है उनके लिए अच्छे-अच्छे मौके आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed