फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 15 July: कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों की होगी आर्थिक उन्नति, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 15 Jul 2023 08:05 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 08:05 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
15 July Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 15 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। अत्यधिक खर्च आपकी समस्याएं बढ़ा सकता है । यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी बरतें। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप तरक्की की राह पर चलते रहेंगे, लेकिन आपके विरोधी आपकी राह में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे। काम की अधिकता रहने के कारण आप जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Aaj Ka Rashifal 15 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग आज अत्यधिक धन ना लगाएं।   बिजनेस में बनाई गईं योजनाएं सफल नहीं होंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में न पड़ें अन्यथा आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें। किसी नए काम को करने से पहले माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार से जुड़ा कोई अहम फैसला बहुत ही सावधानी से लें।  जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उन्हें  दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की कोशिश करेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते मधुर रहेंगे।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा कमजोर रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो  उसमें आपको एक्शन में आना होगा, तभी वह समाप्त हो सकेगा। अपने शारीरिक कष्टो को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकते हैं। आप दिन का कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपने यदि पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि परिवार में लंबे समय से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी आज दूर होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed