फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2022 : शनि हुए वक्री, अशुभ प्रभावों से मुक्ति के लिए करें ये उपाय, जानें 12 राशियों पर वक्री शनि का प्रभाव

Sun, 05 Jun 2022 12:07 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Jun 2022 12:07 PM IST
विज्ञापन
shani vakri in aquarius effects of shani in all 12 zodiac sign and shani puja tips upay
ज्योतिष में शनि का राशि परिवर्तन, अस्त ,मार्गी और वक्री होना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

शनि अब कुंभ राशि में रहते हुए वक्री हो गए हैं। शनि ग्रह को सभी नौ ग्रहों में न्यायाधीश और कर्मफलदाता माना गया है। ज्योतिष में शनि का राशि परिवर्तन, अस्त ,मार्गी और वक्री होना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि की चाल में बदलाव से सभी जातकों के जीवन में इसका व्यापक असर पड़ता है। शनि इसके बाद 12 जुलाई को वक्री रहते हुए मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के 5 जून से लेकर 12 जुलाई तक कुंभ राशि में वक्री चाल से कुछ राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो कुछ के लिए अच्छा समय भी आ सकता है।

shani vakri in aquarius effects of shani in all 12 zodiac sign and shani puja tips upay
Shani Dev - फोटो : istock

ज्योतिष गणना के अनुसार शनि के कुंभ राशि में वक्री होने पर कर्क, सिंह,वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगा। इस दौरान इन राशि के जातकों के खर्चे बढ़ेंगे। वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी में परेशानियों का दौर भी शुरू हो सकता है। परिवार में कलह और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में गिरावट और छोटी-मोटी दुर्घटना भी घट सकती है। ऐसे में सावधानी बरतने की सलाह है।  वहीं दूसरी तरफ शनि के वक्री का शुभ प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर दिखाई दे सकता है। मेष,वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि के लोगों की समस्या सुलझ सकती है। योजनाएं कामयाब होने के शुभ संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी के दरवाजे खुल सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार मिल सकता है। यात्राएं भी हो सकती हैं।

shani vakri in aquarius effects of shani in all 12 zodiac sign and shani puja tips upay
Shani Amavasya - फोटो : iStock
शनि के कुछ उपाय
शनि की वक्री चाल से जिन जातकों को परेशानियां आएंगी उनके लिए कुछ उपाय करने होंगे ताकि शनिदेव कम से कम कष्ट पहुंचा सकें। जिन लोगों के ऊपर शनि संबंधी दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या सवार है उन्हें शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ गरीबों और जरूरतमंद लोगों को तेल, काला तिल, काला छाता, काली उड़द और जूते-चप्पल का दान करें। इसके अलावा मंगलवार और शनिवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा, हनुमान चालीसा और ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जप करें। इन उपायों का करने से शनि के अशुभ प्रभावों में लगातार कमी आती है। आगे विस्तार से जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक शनि के वक्री चाल का कैसा रहेगा असर ...
विज्ञापन
विज्ञापन
shani vakri in aquarius effects of shani in all 12 zodiac sign and shani puja tips upay
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शनि का वक्री होना आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होंगी। सभी काम समय पर पूरे होंगे। बाधाएं फौरन ही दूर हो जाएंगी। सेहत में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। पैतृक संपत्ति से आपको फायदा मिलेगा। लाभ के लिए यात्रा संभव है।
विज्ञापन
shani vakri in aquarius effects of shani in all 12 zodiac sign and shani puja tips upay
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शनि का कुंभ राशि में वक्री होना वृषभ राशि के जातकों के लिए सामान्य परिणाम देगा। आप लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। कुछ परेशानियां खत्म जरूर होंगी लेकिन नई चुनौतियां भी सामने आएंगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। आय के साधन बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed