फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे,जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 05 Jun 2022 11:47 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Jun 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 6 june To 12 June 2022 know prediction of all zodiac signs
weekly horoscope: सप्ताह की शुरुआत में आपको घर और बाहर दोनों जगह छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ही बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही आपाधापी भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको रोजी-रोजगार और करिअर-कारोबार को आगे बढ़ाने आदि के लिए अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। यदि आप समय और अपनी ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इष्ट-मित्रों की मदद से आपके अटके काम पूरे होंगे। यदि आप राजनीति में हैं तो आपको इस सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह आफिस और घर के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को न सिर्फ मनचाहा लाभ प्राप्त होगा बल्कि कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके भी हाथ लगेंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा और परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना करें और देवी दुर्गा को लाल रंग के पुष्प और फल चढ़ाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope weekly rashifal 6 june To 12 June 2022 know prediction of all zodiac signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा जरूरत रहेगी क्योंकि आपकी बात और व्यवहार से ही आपके काम बनेंगे और बिगड़ेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर और बाहर दोनों जगह छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ही बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान आपको चाहे-अनचाहे लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत आदि पर जेब से ज्यादा खर्च हो जाने पर आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में थोड़ा ज्यादा आपको सचेत रहने की जरूर रहेगी। इस दौरान कायक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। हालांकि किसी महिला मित्र की मदद से उसे दूर करने में आप कामयाब हो जाएंगे और सप्ताह के अंत तक एक बार फिर आपके प्रेम की गाड़ी पटरी पर दौड़ती हुई नजर आएगी। जीवनसाथी के सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को तुलसी दल का प्रसाद चढ़ाकर साधना करें और किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

weekly horoscope weekly rashifal 6 june To 12 June 2022 know prediction of all zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी कार्य में सफलता के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी के साथ उलझने से बचना चाहिए। घर-परिवार से जुड़े मामले को सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। इस समय अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें क्योंकि आप मौसमी अथवा पुरानी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। करिअर-कारोबार में मनचाही प्रगति न हो पाने के कारण मन थोड़ा ज्यादा ही चिंतित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर तबादला या फिर जिम्मेदारी मिलने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में करिअर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। कुछेक परेशानियों के बावजूद यात्रा लाभदायक साबित होगी। इस दौरान आपको परिवार और इष्टमित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर और बाहर से मिल रहे सहयोग की मदद से आप कई बड़ी उलझनों को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप पहले से प्रेम संबंध में हैं तो परिजन आपके प्रेम पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से आपको अपने खान-पान और दिनचर्या को सही करने की जरूरत बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 6 june To 12 June 2022 know prediction of all zodiac signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह चिंता छोड़ चिंतन की मदद से तमाम चुनौतियों से पार पाना होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़े मामले को लेकर मन थोड़ा ज्यादा ही व्यथित रहेगा। इस सप्ताह व्यापार में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बाजार में फंसा पैसा आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में कुछेक दिक्कतों और अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने में किसी वरिष्ठ अथवा शुभचिंतक की सलाह को नजरंदाज करने की गलती बिल्कुल न करें। अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। इस दौरान रोग-शोक और चोट आदि की आशंका बनी रहेगी। कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभर सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। विशेष रूप से अपने प्रेम संबंध का प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा आपको तमाम तरह की समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। हालांकि कठिन समय में जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह साथ बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर महामृत्युंजय मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 6 june To 12 June 2022 know prediction of all zodiac signs
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त श्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आप भाग्य भरोसे बैठने रहने की भूल बिल्कुल न करें,अन्यथा हाथ में आया हुआ सुनहरा अवसर निकल जाएगा। कार्यक्षेत्र में काम करते समय गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें और किसी के बहकावे में आकर कोई शार्टकट लेने की गलती न करें,अन्यथा आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में कड़ी चुनौती मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में आपकी घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाते समय किसी भी सूरत में मतभेद को मनभेद में न बदलने दें। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ कुछ एक गलतफहमी पैदा हो सकती है जिसे दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें,अन्यथा आपके संबंधों में दरार आ सकती है। बने बनाए संबंध टूट भी सकते हैं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed