{"_id":"68513df5a0aca2d403007063","slug":"shukra-gochar-in-mrigashira-major-career-boost-for-3-zodiac-signs-from-july-20-2025-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shukra Gochar: 20 जुलाई को शुक्र का मंगल नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा पद और सम्मान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shukra Gochar: 20 जुलाई को शुक्र का मंगल नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा पद और सम्मान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 18 Jun 2025 05:55 AM IST
सार
Shukra Nakshatra Pravesh: आने वाले जुलाई महीने में शुक्र देव 20 जुलाई को मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो सुबह के समय होगा। इस गोचर से तीन राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, जानें कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Shukra Gochar in Mrigashira Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को नवग्रहों में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। यह ग्रह मुख्य रूप से व्यक्ति के भौतिक सुख, प्रेम संबंध, आकर्षण, कला, सौंदर्य, सेहत और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। जब भी शुक्र की चाल बदलती है या वह किसी नए नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है – कभी सकारात्मक, तो कभी नकारात्मक।
यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो उसमें सुलह की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
शुक्र का यह गोचर सबसे पहले मिथुन राशि के जातकों को प्रभावित करेगा और इनके जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। जुलाई के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रबल योग बन रहे हैं। जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उसकी वापसी हो सकती है। साथ ही निवेश के लिए भी अच्छा समय है, खासकर रियल एस्टेट या लॉन्ग टर्म योजनाओं में। पारिवारिक स्तर पर भी राहत मिलेगी। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो उसमें सुलह की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों को सराहा जाएगा और सहकर्मी भी पूरा सहयोग देंगे, जिससे लक्ष्यों को समय पर पूरा करना आसान होगा।
3 of 4
र व्यवसायियों को पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक और करियर के लिहाज से शुभ संकेत दे रहा है। खासकर व्यवसायियों को पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या बेहतर अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है, जो आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी मिठास बढ़ेगी, और जीवनसाथी के साथ बेहतर संवाद स्थापित होगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अगर कहीं पैसा कहीं अटका हुआ है तो उसकी प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी यह गोचर बेहद अनुकूल रहने वाला है। आपके सामाजिक संबंधों में विस्तार होगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर कहीं पैसा कहीं अटका हुआ है तो उसकी प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। घर में कोई शुभ कार्य या आयोजन हो सकता है, जिससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। विवाह योग्य संतान के लिए रिश्ता मिलने के योग भी प्रबल हैं। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए नई गाड़ी का योग भी बन सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।