फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2025: जल्द शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन तीन राशि वालों के जीवन में आएगा बदलाव

Tue, 08 Apr 2025 06:44 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 08 Apr 2025 06:44 PM IST
सार

Shani Gochar 2025: शनि का राशि परिवर्तन साल 2025 की सबसे बड़ी ज्योतिष घटना है। इस गोचर का प्रभाव व्यक्ति के निजी जीवन से लेकर देश-दुनिया के कार्यों पर भी देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Shani vakri 2025 date and time know Shani vakri lucky rashifal in hindi
Shani Gochar 2025: शनि का राशि परिवर्तन साल 2025 की सबसे बड़ी ज्योतिष घटना है। इस गोचर का प्रभाव व्यक्ति के निजी जीवन से लेकर देश-दुनिया के कार्यों पर भी देखने को मिल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

Shani Gochar 2025: शनि का राशि परिवर्तन साल 2025 की सबसे बड़ी ज्योतिष घटना है। इस गोचर का प्रभाव व्यक्ति के निजी जीवन से लेकर देश-दुनिया के कार्यों पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, शनि न्याय के कारक है और वह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। मान्यता है कि वह जब भी गोचर करते हैं, तो सभी राशियों पर इसका खास प्रभाव पड़ता है। बता दें, राशि परिवर्तन के बाद शनि अब न्याय के देवता वक्री चाल चलने वाले हैं। वह 13 जुलाई को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर मीन राशि में वक्री होंगे। इस गोचर से कन्या राशि समेत इन दो राशि वालों को नौकरी के नए अवसर व धन लाभ के कई मौके मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं...

Shani vakri 2025 date and time know Shani vakri lucky rashifal in hindi
परीक्षा परिणाम अच्छे आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन की समस्याएं भी दूर होंगी और मधुरता आएगी। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
शनि की वक्री चाल से कन्या राशि वालों को लाभ मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। आपको नौकरी में नए-नए अवसर मिल सकते है। धन लाभ के अवसरों में भी वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर एक कार्यो में अच्छी सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को लिए कोई नई डील प्राप्त हो सकती है। परीक्षा परिणाम अच्छे आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन की समस्याएं भी दूर होंगी और मधुरता आएगी।

Shani vakri 2025 date and time know Shani vakri lucky rashifal in hindi
पुराने निवेश या संपत्ति से भी वित्तीय लाभ मिलने के योग हैं। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
शनि के इस गोचर से आपको व्यापार में धन लाभ प्राप्त होगा। बता दें, इन जातकों की कोई नई डील फाइनल होगी। नौकरीपेशा लोगों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन मिल सकता है। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। पुराने निवेश या संपत्ति से भी वित्तीय लाभ मिलने के योग हैं। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani vakri 2025 date and time know Shani vakri lucky rashifal in hindi
शनि के प्रभाव से आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
जो लोग व्यापार से संबंध रखते हैं उन्हे कोई व्यावसायिक डील प्राप्त हो सकती है। आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है और वहां से खूब सारा धन अर्जित करने का अवसर भी हाथ लग सकता है। लंबी यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। वाद-विवाद के मामले हल होंगे। शनि के प्रभाव से आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

Hanuman Janmotsav 2025: 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव, जानिए पूजा का शुभ मुहुर्त और धार्मिक महत्व
Vat Savitri Vrat 2025: दुर्लभ और शुभ संयोग में रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें सही तिथि, शुभ संयोग और महत्व



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed