फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaturgrahi Yog 2025: शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग के कारण 14 अप्रैल से इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, सपने होंगे

Tue, 08 Apr 2025 02:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 08 Apr 2025 02:31 PM IST
सार

14 अप्रैल को बनने वाला चतुर्ग्रही योग कुछ राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Chaturgrahi Yog 2025 Date Lucky Zodiac Sign Horoscope Prediction in Hindi
14 अप्रैल को चतुर्ग्रही योग - फोटो : Adobe Stock

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर ग्रहों की चाल की वजह से कई तरह के योगों का निर्माण होता है। जब दो या दो से ज्यादा ग्रहों की युति होती है तो त्रिग्रही, चतुर्ग्रही और पंचर्ग्रही योगों का निर्माण होता है। ग्रहों के युति से इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि आने वाले कुछ दिनों बाद मीन राशि में चार ग्रहों के संयोग से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। बुध, शुक्र, शनि और राहु ये चारों ग्रह मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। यह चतुर्ग्रही योग 14 अप्रैल को होगा। चतुर्ग्रही योग के चलते कुछ राशि वालों के लिए आने वाले दिन शुभ साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 

Chaturgrahi Yog 2025 Date Lucky Zodiac Sign Horoscope Prediction in Hindi
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए चार ग्रहों के संयोग से बनने वाला चतुर्ग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्दि होगी। मीन राशि में चार ग्रहों की यह युति कन्या राशि के जातकों के सप्तम भाव में बनने जा रही है। ऐसे में जो लोग किसी व्यापार में साझेदार हैं उनको अच्छा मुनाफा और लाभ मिलने के योग हैं। जीवन में अच्छी तरक्की मिलने की संभावना है। जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन के भी योग हैं। 

Lucky Rashiyan: 16 अप्रैल से इन तीन राशि वालों के बदल सकते हैं भाग्य, बन रहा है द्विद्वादश योग

Chaturgrahi Yog 2025 Date Lucky Zodiac Sign Horoscope Prediction in Hindi
वृषभ - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
14 अप्रैल को बनने वाला चतुर्ग्रही योग योग आपकी राशि से आय और लाभ के स्थान पर बनने जा रहा है। ऐसे में आपको आय में जबरदस्त इजाफा और आय के नए-नए स्त्रोत बनते हुए दिखाई दे सकते हैं। करियर में नई ऊचाईयों को छू सकते हैं। आर्थिक रूप से लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। निवेश से आपको अतिरिक्त लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में सुख-शांति व्याप्त रहेगी। 

Shukra Margi: 13 अप्रैल से इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, शुक्र ग्रह होंगे मार्गी,आकस्मिक धनलाभ के योग

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaturgrahi Yog 2025 Date Lucky Zodiac Sign Horoscope Prediction in Hindi
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए चार ग्रहों की युति सकारात्मक बदलाव के लिए रहेगा। चतुर्ग्रही योग आपके भाग्य के स्थान पर होने जा रहा है। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग कोई नया काम शुरू करने वाले है उनको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपको अपने बड़े से बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे जिसमें आपको बड़े लोगों से संपर्क होगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे नंबर आने की उम्मीद हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed