फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2023: कुंभ राशि में शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन 5 राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

Sat, 22 Apr 2023 02:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 22 Apr 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
Shani Vakri 2023 Saturn Retrograde These Zodiac Signs Get Trouble Next 139 Days Shani Vakri Prabhav in Hindi
शनिदेव - फोटो : अमर उजाला
Shani Vakri 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों की चाल का प्रभाव हर एक जातक के जीवन पर अवश्य पड़ता है। सभी नौ ग्रहों में शनि ग्रह को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि इस समय कुंभ राशि में मौजूद हैं। शनिदेव आने वाले दिनों में उल्टी चाल से चलने लगेंगे। आपको बता दें कि शनि 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। शनि यहां पर 4 नवंबर 2023 को सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक वक्री रहेंगे, फिर इसके बाद मार्गी हो जाएंगे। शनि के वक्री होने से कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। 


Weekly Horoscope (24-30 April): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
Shani Vakri 2023 Saturn Retrograde These Zodiac Signs Get Trouble Next 139 Days Shani Vakri Prabhav in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शनि के कुंभ राशि में उल्टी चाल चलने से मेष राशि के जातकों पर कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं। कार्यों में आपको असफलताएं प्राप्त होंगी। धन हानि होने की संभावना है। किसी मुद्दे पर आपका दूसरे पक्ष के साथ वाद-विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है।
Shani Vakri 2023 Saturn Retrograde These Zodiac Signs Get Trouble Next 139 Days Shani Vakri Prabhav in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
आपकी राशि में शनि का वक्री होना दसवें भाव को प्रभावित करेगा। ऐसे में आने वाला समय आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा 
जो लोग किसी काम-धंधे में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत में गिरावट के भी संकेत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Vakri 2023 Saturn Retrograde These Zodiac Signs Get Trouble Next 139 Days Shani Vakri Prabhav in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के ऊपर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है ऐसे में शनि का वक्री होना आपके लिए अच्छा संकेत नहीं है। आपकी राशि में शनि आठवें भाव वक्री हो रहे हैं। कर्क राशि के जातकों के लिए कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन की हानि होने और किसी के साथ बहस बाजी हो सकती है।
विज्ञापन
Shani Vakri 2023 Saturn Retrograde These Zodiac Signs Get Trouble Next 139 Days Shani Vakri Prabhav in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
शनि का वक्री होना आपके लिए मुश्किलों को बढ़ा सकता है। नौकरीपेशा जातकों नौकरी में इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। व्यापार में लगे हुए लोगों का धन हानि की संभावना है। सेहत में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed