फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2024: कल शनि देव होंगे वक्री, इन राशियों की बढ़ेगी परेशानी

Fri, 28 Jun 2024 07:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
Shani Vakri 2023 Retrograde ShanNegative impact on these zodiac signs do these remedies
वक्री शनि - फोटो : अमर उजाला

Shani Vakri 2024 in June: ज्योतिष के अनुसार, कल यानी  29 जून 2024 को शनि कुंभ राशि में वक्री होंने जा रहे हैं। 29 जून को रात्रि 12: 35 मिनट पर शनि देव वक्री अवस्था में आ जाएंगे और 15 नवंबर 2024 तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। ऐसे में शनि की उल्टी चाल कई राशियों पर भारी पड़ सकती है और लगभग 5 महीने का समय कुछ राशियों के लिए कष्टकारी रह सकता है। शनिदेव वैसे तो न्याय और कर्मफल के दाता माने जाते हैं।लेकिन शनि की वक्री दृष्टि से कई राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं शनि वक्री होकर किन राशियों को करेंगे परेशान और क्या हैं इसके उपाय । 



Feng Shui Tips For Mirror: घर की दिशा के अनुसार लगाएं दर्पण, जानें शीशे से जुड़े फेंगशुई उपाय

Shani Nakshatra Parivartan In May: 12 मई को शनि करेंगे बड़ा परिवर्तन, इन राशियों का जागेगा भाग्य

Shani Vakri 2023 Retrograde ShanNegative impact on these zodiac signs do these remedies
वक्री शनि - फोटो : amar ujala

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री चाल बेहद कष्टकारी साबित हो सकती है। इस दौरान आपके कार्यों में रुकावटें आने की संभावना है। साथ ही धन हानि भी हो सकती है। परिवार में वाद-विवाद भी बढ़ सकते हैं जिस वजह से आप मानसिक तनाव से गुजरेंगे। शनि की वक्री अवस्था में मेष राशि के जातकों को धैर्य रखना होगा और कड़ी मेहनत से कार्य करना होग। शनि की वक्री दृष्टि से बचने के लिए  मेष राशि के जातकों को शनि देव के साथ हनुमान जी और भगवान भैरव की पूजा करनी चाहिए। 

Shani Vakri 2023 Retrograde ShanNegative impact on these zodiac signs do these remedies
वक्री शनि - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में शनि देव आपकी राशि के दसवें भाव को प्रभावित करेंगे।  इस वजह से शनि की वक्री चाल आप पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी।  वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौती पूर्ण रहने वाला है साथ ही यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपको धन की हानि भी हो सकती है।  वृषभ राशि के जातक शनिवार के दिन काली तिल, काली उड़द, लोहा, सरसों तेल, काला वस्त्र, काला जूता आदि दान करें। इससे शनि का दुष्प्रभाव कम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Vakri 2023 Retrograde ShanNegative impact on these zodiac signs do these remedies
वक्री शनि - फोटो : amar ujala

मकर राशि: शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह हैं लेकिन कुंभ राशि में शनि की वक्री चाल मकर राशि के जातकों के लिए भी परेशानी कड़ी कर सकती है।  इस समय करियर कारोबार का ध्यान रखें। काफी प्रयासों के बाद भी मन मुताबिक काम नहीं मिलेगा, जिससे मन खिन्न रहेगा। शनि की वक्री अवस्था अशुभ होने के कारण आपको प्रतिदिन काले कौवे और काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। 

विज्ञापन
Shani Vakri 2023 Retrograde ShanNegative impact on these zodiac signs do these remedies
वक्री शनि - फोटो : amar ujala

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए वक्री शनि कार्यक्षेत्र में परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। इस दौरान दफ्तर में अधिकारियों या सहयोगियों से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस वजह से आपको कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाद विवाद से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें। वक्री शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए कटोरी में सरसों के तेल लेकर इसमें अपना चेहरा देखें और इसके बाद इसे दान कर दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed