फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि,शुक्र और राहु का वर्षों बाद बना दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लिए शुभ संकेत और तरक्की के योग

Tue, 25 Mar 2025 12:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Mar 2025 12:35 PM IST
सार

29 मार्च को शनि का गोचर होगा। शनि, शुक्र और राहु का मीन राशि में होने से त्रिग्रही योग बनेगा। इस त्रिग्रही योग के बनने से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है

विज्ञापन
Shani Shukra Rahu Yuti in Meen Rashi Impact On Zodiac Sign Horoscope Prediction in Hindi
मीन राशि में शनि-राहु और शुक्र की युति - फोटो : amar ujala
मार्च महीने के आखिरी कुछ दिन ज्योतिषीय घटनाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दिन साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जिसमें शनि कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। ऐसे के अलावा इस दिन सूर्य ग्रहण भी है। आपको बता दें मीन राशि में पहले से शुक्र, बुध, सूर्य और राहु एक साथ चारों ग्रह विराजमान हैं। 29 मार्च को शनि का गोचर होगा। शनि, शुक्र और राहु का मीन राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इस त्रिग्रही योग के बनने से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है, जिससे कुछ राशि वालों को इस युति से आर्थिक लाभ, सामाजिक लाभ और  मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन होंगी भाग्यशाली राशियां। 
Shani Shukra Rahu Yuti in Meen Rashi Impact On Zodiac Sign Horoscope Prediction in Hindi
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
शनि गोचर के समय राहु, शनि और शुक्र की युति से बना संयोग मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। यह त्रिग्रही योग मिथुन से कर्म भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको करियर-कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपके कार्यों की खूब सराहना होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। समय-समय पर खुशखबरी मिलती रहेंगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि के योग हैं। 

Surya Grahan 2025: इस बार 29 मार्च को लग रहा है सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल और इसका प्रभाव

Shani Shukra Rahu Yuti in Meen Rashi Impact On Zodiac Sign Horoscope Prediction in Hindi
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
त्रिग्रही योग के निर्माण से कुंभ राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। यह त्रिग्रही योग आपकी कुंडली के दूसरे भाव यानी धन के स्थान पर बनेगा। ऐसे में आर्थिक नजरिए से यह त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। करियर- कारोबार में तरक्की के योग है। कार्यों में सफलता और रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। 

Surya Grahan: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, कार्य सिद्धि और सफलता के लिए करें इन मंत्रों का जाप

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Shukra Rahu Yuti in Meen Rashi Impact On Zodiac Sign Horoscope Prediction in Hindi
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बनने वाला राहु, शनि और शुक्र के संयोग से त्रिग्रही योग बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। यह आपकी राशि से चौथे भाव में बनने जा रहा है। इससे आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होने के योग हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा को मामला आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके कार्यों में अच्छी सफलता मिलन के योग हैं। 

Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बुध करेंगे गोचर




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed