फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बुध करेंगे गोचर

Mon, 31 Mar 2025 11:13 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 31 Mar 2025 11:13 AM IST
सार

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है और वह बुद्धि, संचार, तर्क व त्वचा के कारक ग्रह है। कुंडली में उनके प्रभाव से जातक को शिक्षा व करियर-कारोबार में तरक्की मिलती हैं। 

विज्ञापन
Budh Gochar 2025 date time and impact know Budh Nakshatra Parivartan rashifal
Budh Gochar 2025 - फोटो : adobe stock

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है और वह बुद्धि, संचार, तर्क व त्वचा के कारक ग्रह है। कुंडली में उनके प्रभाव से जातक को शिक्षा व करियर-कारोबार में तरक्की मिलती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो बुधदेव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं। इन जातकों पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं। लेकिन वह जब भी राशि में बदलाव और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो सभी 12 राशियों को भी शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं।



वहीं एक बार फिर बुधदेव गोचर करने वाले हैं। वह 27 अप्रैल 2025 को रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका स्वामी ग्रह गुरु है। ऐसे में बुध ग्रह का गुरु के नक्षत्र में जाना कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से इन जातकों को नौकरी-निवेश में मनचाहा लाभ होने की संभावना बन रही हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं..

Budh Gochar 2025 date time and impact know Budh Nakshatra Parivartan rashifal
आपको शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते है। ज्ञान में विस्तार होगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक बुध ग्रह के रेवती नक्षत्र में गोचर करने से वृषभ राशि वालों को बिजनेस में लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। अगर आप किसी नए व्यापार की भी शुरुआत करना चाहते हैं, तो बुध के प्रभाव से उसमें सफलता की प्राप्ति संभव है। परिवार में सुख-समृद्धि का वास होगा। यह समय छात्रों के लिए और भी कल्याणकारी है। आपको शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते है। ज्ञान में विस्तार होगा। 

Budh Gochar 2025 date time and impact know Budh Nakshatra Parivartan rashifal
छात्र अपनी कड़ी मेहनत से पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। आप पैतृक संपत्ति अर्जित करने में सक्षम हो सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
यह गोचर आपको निवेश में लाभ दिला सकता है। आप अपनी बुद्धि विवेक से पूर्व में की गई गलतियों का सुधार करने में सक्षम रहेंगे। कोर्ट में चल रहा मामला हल होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। परीक्षा के परिणाम आने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।  छात्र अपनी कड़ी मेहनत से पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। आप पैतृक संपत्ति अर्जित करने में सक्षम हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2025 date time and impact know Budh Nakshatra Parivartan rashifal
व्यापार की शुरुआत कर रहे लोगों की सभी योजनाएं सफल होंगी। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
बुध ग्रह के रेवती नक्षत्र में गोचर करने से आपके भाग्य में बदलाव आ सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। कारोबार से जुड़ी यात्राएं सफल होंगी। रोजगार की तालाश करने वालों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। वहीं पहले से ही नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यापार की शुरुआत कर रहे लोगों की सभी योजनाएं सफल होंगी। 
 

Surya Grahan: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, कार्य सिद्धि और सफलता के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Surya Grahan 2025: इस बार 29 मार्च को लग रहा है सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल और इसका प्रभाव


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed