फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi 2025: शनि की बदलने वाली है चाल, साल 2026 तक इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Tue, 11 Nov 2025 02:07 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 11 Nov 2025 02:07 PM IST
सार

Shani Margi 2025: साल 2025 लगभग समाप्ति की ओर है। परंतु उससे पहले न्याय के कारक शनि अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे। वह मीन राशि में रहते हुए 28 नवंबर 2025 को मार्गी होंगे। शनि का मार्गी यानी वह सीधा चाल से गति करेंगे। शनि 26 जुलाई 2026 तक भी इसी अवस्था में रहने वाला है। 

विज्ञापन
Shani Margi 2025 Impact on mesh kumbh and meen rashi know sadesati upay
Shani Margi 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shani Margi 2025: साल 2025 लगभग समाप्ति की ओर है। परंतु उससे पहले न्याय के कारक शनि अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे। वह मीन राशि में रहते हुए 28 नवंबर 2025 को मार्गी होंगे। शनि मार्गी यानी वह सीधा चाल से गति करेंगे। शनि 26 जुलाई 2026 तक भी इसी अवस्था में रहने वाले हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि की चाल से कुछ राशि वालों के अटके काम पूरे, तो कुछ जातकों के बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। दरअसल, शनि जब भी गोचर या युति निर्माण करते हैं, तो 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल देते हैं। हालांकि, शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव वाली राशियां अक्सर कार्यों में कठिनाइयों का सामना करती हैं। यही कारण है कि शनि की इस चाल से इन 3 राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।



Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपका व्यक्तित्व, खोलती हैं कई बड़े राज

Shani Margi 2025 Impact on mesh kumbh and meen rashi know sadesati upay
शनि के मार्गी होने पर मेष राशि वालों के तनाव में वृद्धि हो सकती हैं। आपके बनते काम भी अटक सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
शनि के मार्गी होने पर मेष राशि वालों के तनाव में वृद्धि हो सकती हैं। आपके बनते काम भी अटक सकते हैं। आपको बात-व्यवहार में सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगा अन्यथा लोग गलत अर्थ निकाल सकते हैं। इस दौरान मेष राशि वालों को सरकारी मामले परेशान करेंगे। आप सोच समझकर धन खर्च करें। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
उपाय-शनिवार और मंगलवार के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

Shani Margi 2025 Impact on mesh kumbh and meen rashi know sadesati upay
विवाहित जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के कार्यालय में तनाव हो सकता है। आपके विरोधियों की हलचल बढ़ सकती है। किसी भी नए काम का प्रारंभ करने से बचें। स्थितियों के प्रति धैर्यवान बने रहें। इस दौरान रिश्तों के प्रति किसी तीसरे की अनचाही टिप्पणियां आपको मानसिक रूप से अस्थिर कर सकती हैं। काम को लेकर परेशानियां न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक थकावट भी पहुंचा सकती हैं। विवाहित जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।  
उपाय- शनिवार के दिन शाम को पीपल वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Margi 2025 Impact on mesh kumbh and meen rashi know sadesati upay
परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में मनचाही सफलता पाने के लिए अभी अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय चुनौतियों से भरा रहेगा। आपके परिवार में तनाव का आना स्वभाव को चिड़चिड़ा बना सकता है। निवेश को लेकर मानसिक तनाव से बचें। सेहत की परेशानियां दूर करने के लिए नींद पूरी करना आवश्यक रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचने की आवश्यकता रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में मनचाही सफलता पाने के लिए अभी अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। विवाह में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा पर जाने से लाभ के साथ-साथ कुछ नई चुनौतियां आपको मिलेंगी।
उपाय- काली गाय की पूजा और उसे चारा खिलाने पर साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव कम होता है।

साल 2026 में शनि और बुध का दुर्लभ संयोग, धन-दौलत और मान-सम्मान में अपार बढ़ोतरी के संकेत

Mangal Ast 2025: मंगल वृश्चिक में अस्त, मेष सहित इन राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed