फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2026 में शनि और बुध का दुर्लभ संयोग, धन-दौलत और मान-सम्मान में अपार बढ़ोतरी के संकेत

Tue, 11 Nov 2025 01:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Nov 2025 01:22 PM IST
सार

Shani Budh Yuti  2025: साल 2026 में शनि और बुध की युति 30 वर्षों बाद बनेगी। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। वहीं बुध को व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। साल 2026 में मीन राशि में शनि और बुध की युति होगी, जिससे कई राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।

विज्ञापन
Shani Budh Yuti Impact on Zodiac Sign Saturn-Mercury Conjunction Horoscope Prediction in Hindi
Shani Budh Yuti - फोटो : adobe

Shani Budh Yuti  2025: साल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव में है और नया साल 2026 आने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2026 में कई ग्रहों की युति भी होगी जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। साल 2026 में शनि और बुध की युति 30 वर्षों बाद बनेगी। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। वहीं बुध को व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। साल 2026 में मीन राशि में शनि और बुध की युति होगी, जिससे कई राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां हैं भाग्यशाली। 



Mangal Ast 2025: मंगल वृश्चिक में अस्त, मेष सहित इन राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां

Shani Budh Yuti Impact on Zodiac Sign Saturn-Mercury Conjunction Horoscope Prediction in Hindi
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
साल 2026 में बुध और शनि की युति वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगी। यह युति आपकी राशि से  लाभ के स्थान पर बनेगी, ऐसे में आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के योग है। साथ ही इनकम के अच्छे-अच्छे योग बनेंगे। जो लोग इस दौरान निवेश करेंगे उनको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। नए तरह के अवसरों में वृद्धि होगी। समाज में अच्छा मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
Shani Budh Yuti Impact on Zodiac Sign Saturn-Mercury Conjunction Horoscope Prediction in Hindi
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध और शनि का संयोग भी अच्छा और लाभकारी साबित होगा। साल 2026 में बुध-शनि की युति आपकी राशि से दूसरे स्थान यानी धन के भाव में बनेगी। इस दौरान आपकी मुलाकात नए-नए और प्रभावशाली लोगों से हो सकती है। आपका सामाजिक दारयरा बढ़ेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास, साहस बढ़ेगा। नई नौकरी के मिलने की अच्छी संभावना है। आपकी सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। इस दौरान धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Budh Yuti Impact on Zodiac Sign Saturn-Mercury Conjunction Horoscope Prediction in Hindi
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
साल 2026 में बुध-शनि के संयोग से मीन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। शनि-बुध की यह युति आपके लग्न भाव पर बनेंगी। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के भरपूर अवसर मिल सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में आपको कोई नया मुकाम हासिल हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed