फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: साल 2025 तक इन 3 राशि वालों के जीवन में होगी धन वर्षा, अमीर बनने का सपना होगा पूरा

Tue, 25 Jul 2023 11:22 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Jul 2023 11:22 AM IST
सार

साल 2025 तक कुछ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और करियर-कारोबार में ऊंचाईयों के प्राप्त करेंगे। साल 2025 तक जीवन में मान-सम्मान, धन-दौलत और सुख-सुविधाओं में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Shani Gochar In Kumbh Rashi Till 2025 These 3 Zodiac Signs Will Lucky And People Become Rich
साल 2025 तक जीवन में मान-सम्मान, धन-दौलत और सुख-सुविधाओं में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। - फोटो : istock
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर जरूर पड़ता है। ग्रहों के प्रभाव के कारण ही व्यक्ति के जीवन में सुख और परेशानियां दोनों ही आती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह व्यक्ति की कुंडली में शुभ और अशुभ दोनों ही भावों में विराजमान होते हैं। ग्रहों के शुभ-अशुभ चाल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। अगर किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह शुभ स्थान पर विराजमान हैं तो वे व्यक्ति को रंक से राजा बना देते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर कुंडली में शनिदोष या फिर शनि अशुभ भाव में हैं तो व्यक्ति के जीवन में तमाम तरह परेशानियां आती हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं इस कारण से इनका शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव लंबे समय तक रहता है। 
Shani Gochar In Kumbh Rashi Till 2025 These 3 Zodiac Signs Will Lucky And People Become Rich
Shani Dev - फोटो : अमर उजाला

शनि किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए ढाई वर्षों का समय लेते हैं। इस दौरान कई राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या भी लग जाती है। आपको बता दें कि शनि इस साल के शुरू होते ही अपनी राशि बदल ली थी। 17 जनवरी 2023 को शनिदेव ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था फिर इसके बाद 17 जून 2023 को ही इसी राशि में रहते हुए वक्री हुए थे। ऐसे में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में 30 वर्षों के बाद दोबारा से हैं और ये साल 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि के मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहना शुभ माना जाता है। ऐसे में जब शनि का राशि परिवर्तन 30 वर्षों के बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होना कुछ राशि के लोगों के लिए किसी वरदान और अचानक लाभ से कम नहीं है। इस तरह से साल 2025 तक कुछ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और करियर-कारोबार में ऊंचाईयों के प्राप्त करेंगे। साल 2025 तक जीवन में मान-सम्मान, धन-दौलत और सुख-सुविधाओं में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि शनिदेव का शुभ प्रभाव और आशीर्वाद साल 2025 तक किन राशियों के ऊपर है। 

Shani Gochar In Kumbh Rashi Till 2025 These 3 Zodiac Signs Will Lucky And People Become Rich
rashi - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
शनिदेव साल 2025 तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे फिर इसके बाद मीन राशि की अपनी यात्रा पर रहेंगे। शनि के कुंभ राशि में रहने से सिंह राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपको बता दें कि शनि का अपनी ही राशि कुंभ में होना और इससे मूल त्रिकोण का योग बनना बहुत ही फलदायक रहने वाला होगा। सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2025 का समय बहुत ही शुभ रहेगा। इस राशि के जातकों को सभी कार्यो में अच्छी सफलताएं हासिल होती रहेंगी। धन की आवक बनी रहने से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार इजाफा होगा। शनिदेव आपकी राशि के सातवें भाव पर प्रभाव डाल रहे हैं। ऐसे में जो लोग किसी साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं उनको कारोबार में शानदार सफलता और मुनाफा दोनों ही हासिल होगा। जीवनसाथी के साथ आपके मधुर संबंध बने रहेंगे और समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इसके अलावा शनि के कुंभ राशि में होने से सिंह शश राजयोग भी बना हुआ है जिससे सिंह राशि के जातकों के जीवन में सपन्नता रहेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Gochar In Kumbh Rashi Till 2025 These 3 Zodiac Signs Will Lucky And People Become Rich
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि 
शनिदेव का राशि परिवर्तन आपकी राशि के लिए बहुत ही अनुकूल सिद्ध हो रहा है। शनि आपकी राशि के 10वें भाव में गोचर हैं। शनि आपके जीवन में अपार सफलताएं दिलाने वाले हैं। साल 2025 तक आपको किसी भी चीज की कोई कमी महसूस नहीं होगी। साल 2025 तक इस राशि के नौकरीपेशा जातक अपने क्षेत्रों में ऊंचाईयों को प्राप्त करेंगे। करियर में शानदार उपलब्धियां हासिल करेंगे। इस दौरान आपका बैंक बैलेंस काफी बढ़ेगा। आपका अमीर बनने का सपना पूरा होगा और जीवन में कामयाबी को हासिल करने में किसी भी तरह से पीछे नहीं रहने वाले हैं। व्यापार में अच्छा लाभ से आपकी गिनती रसूखदार और अमीर लोगों के बीच में होगी। शनिदेव की विशेष कृपा आपके ऊपर हमेशा ही रहेगी। 

विज्ञापन
Shani Gochar In Kumbh Rashi Till 2025 These 3 Zodiac Signs Will Lucky And People Become Rich
rashi - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का कुंभ राशि में होना साल 2025 तक फायदा दिलाने वाला रहेगा। शनिदेव का राशि परिवर्तन आपके पांचवे भाव में हुआ है और शनि चौथे भाव के स्वामी हैं। परिवार में सुख-शांति और जीवन में आगे की ओर अग्रसर होंगे। साल 2025 तक आपको कोई बड़ा सपना जरूर ही पूरा हो सकता है। आपके भौतिक सुख में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में उच्च पद को हासिल करने में कामयाब रहेंगे जिससे आपका रुतबा पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ा हुआ मिलेगा। 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed