{"_id":"6af6fd7b8e11b142750b3dee","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-14-november-2026-today-gemini-horoscope-in-hindi-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: मिथुन राशि वाले किसी भी तरह की लापरवाही न करें, पढ़ें 14 नवंबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: मिथुन राशि वाले किसी भी तरह की लापरवाही न करें, पढ़ें 14 नवंबर का राशिफल
Sat, 14 Nov 2026 05:03 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:03 AM IST
सार
आज सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही करना ठीक नहीं होगा। यदि पहले से कोई परेशानी चल रही है, तो उसके दोबारा उभरने की आशंका है। इसलिए समय रहते अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग तेज बुद्धि, समझदार और संवाद कला में निपुण होते हैं। नई-नई चीजें सीखने की इच्छा, लोगों से जुड़ने की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की कला इन्हें खास बनाती है। ये अपने विचारों और बातों से दूसरों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। हालांकि, इनका अस्थिर मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी उनकी चतुराई और समझ उन्हें लगातार आगे बढ़ने में मदद करती है। इस राशि के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। आज का राशिफल
विज्ञापन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही करना ठीक नहीं होगा। यदि पहले से कोई परेशानी चल रही है, तो उसके दोबारा उभरने की आशंका है। इसलिए समय रहते अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी है, क्योंकि बढ़ते खर्च आपकी बचत को प्रभावित कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और पहचान मजबूत हो सकती है।
विज्ञापन
आप किसी नए काम या योजना की शुरुआत करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता मिलने की संभावना है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा और पुरानी यादें ताजा होंगी। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है, लेकिन उत्साह में आकर तुरंत निर्णय न लें। सभी शर्तों और पहलुओं की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही आगे बढ़ना बेहतर होगा।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
मिथुन राशि वालों को इस माह मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
