Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj ka singh rashifal 14 November 2026 today leo horoscope in hindi

आज का राशिफल: सिंह राशि वालों को मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, पढ़ें 14 नवंबर का राशिफल

Sat, 14 Nov 2026 05:05 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 14 Nov 2026 05:05 AM IST
सार

आज मन थोड़ा भारी रह सकता है और किसी बात को लेकर मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में खुद को अनावश्यक चिंताओं में उलझाने के बजाय अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

विज्ञापन
Aaj ka singh rashifal 14 November 2026 today leo horoscope in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग आत्मसम्मान को बेहद महत्व देते हैं और स्वभाव से साहसी, निडर तथा नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाले होते हैं। इन्हें हर जगह अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने की तीव्र इच्छा रहती है। हालांकि, कई बार इनका अहंकार और क्रोध रिश्तों में दूरी ला सकता है, इसलिए विनम्रता बनाए रखना इनके लिए आवश्यक है। गेहूं, गुड़ या तांबे से संबंधित वस्तुओं का दान करना इनके लिए शुभ माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope
आज मन थोड़ा भारी रह सकता है और किसी बात को लेकर मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में खुद को अनावश्यक चिंताओं में उलझाने के बजाय अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। बच्चों की सेहत को लेकर लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर समय रहते उचित ध्यान दें। किसी जोखिम भरे काम में पैसा लगाने या महत्वपूर्ण समय खर्च करने से आज बचना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन


पिताजी आपको कोई खास जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसे पूरी गंभीरता और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करें। उनकी अपेक्षाओं को नजरअंदाज करने से नाराजगी हो सकती है। दिन के दौरान कुछ प्रभावशाली या खास लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। घर में मेहमानों का आगमन भी हो सकता है, जिससे आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। जिम्मेदारियों के बीच अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें और शांत मन से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
नवंबर मासिक राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा महीना, खरीदारी में खर्च हो सकती है बड़ी रकम
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed