फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar: 30 साल बाद शनि ला रहे हैं सौभाग्य का संयोग, इन राशियों को घर बैठे मिलेगा धन लाभ

Sun, 06 Jul 2025 01:46 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 06 Jul 2025 01:46 PM IST
सार

Saturn 30 Years Wealth: शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश से कुछ राशियों को धन, पद और प्रतिष्ठा के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। यह परिवर्तन अक्टूबर में होगा और भाग्य को नई दिशा देगा।

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 Lucky Zodiac Signs To Get Sudden Wealth And Good Fortune
अक्तूबर 2025 में वे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। - फोटो : adobe

Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना गया है। शनि की चाल धीरे होने के कारण वे एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं, और सभी 12 राशियों का एक चक्र पूरा करने में उन्हें करीब 30 साल का समय लगता है। इसी वजह से शनि का हर गोचर और नक्षत्र परिवर्तन जीवन में दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ता है। वर्तमान में शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में स्थित हैं, लेकिन अक्तूबर 2025 में वे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं।



पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु (बृहस्पति) हैं, जो ज्ञान, धर्म और विस्तार के प्रतीक माने जाते हैं। जब शनि जैसे कर्म प्रधान ग्रह गुरु-स्वामित्व वाले नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव विशेष रूप से उन राशियों पर पड़ता है जिनकी कुंडली में शनि और गुरु की स्थिति अनुकूल होती है। इस गोचर के प्रभाव से कुछ राशियों को धन, पद और सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही रुके हुए कार्यों में तेजी आने के योग भी बनते हैं। इस परिवर्तन को लेकर ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह एक महत्वपूर्ण समय माना जा रहा है।

Shani Gochar 2025 Lucky Zodiac Signs To Get Sudden Wealth And Good Fortune
कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत शुभ सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है तथा धन प्राप्ति के नए स्रोत भी बन सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति या किसी बड़े कार्य में महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व मिल सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े सौदों से लाभ मिलने के संकेत हैं, साथ ही निवेश से भी उत्तम लाभ की संभावना बन रही है। कुल मिलाकर यह समय आर्थिक और व्यवसायिक दृष्टि से अत्यंत अनुकूल रहने वाला है।

Shani Gochar 2025 Lucky Zodiac Signs To Get Sudden Wealth And Good Fortune
आपका कार्यशैली और संवाद कौशल लोगों को प्रभावित करेगा। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि देव का यह गोचर नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। विशेषकर वे लोग जो रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें इस समय किसी उत्तम अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपका कार्यशैली और संवाद कौशल लोगों को प्रभावित करेगा। जो लोग सृजनात्मक क्षेत्रों, शिक्षा, स्वास्थ्य अथवा वस्त्र-सज्जा से संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनके लिए यह समय पदोन्नति और पहचान प्राप्त करने का हो सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विशेष रूप से प्रशासन, राजनीति या व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी सिद्ध हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Gochar 2025 Lucky Zodiac Signs To Get Sudden Wealth And Good Fortune
वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर आत्मविश्वास और सौभाग्य का अद्भुत संगम लेकर आ सकता है। इस समय आपकी मेहनत और साहस रंग ला सकते हैं। यदि आप उच्च शिक्षा, शोध अथवा आध्यात्मिक साधना से जुड़े हैं तो कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। विदेश यात्रा या किसी नवीन स्थान से शुभ अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। साथ ही भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed