वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि ग्रह को न्याय के देवता और कर्मफलदाता माना जाता है। शनि को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं इस प्रकार सभी 12 राशियों का एक चक्कर लगाने में 30 वर्ष का समय लगता है। शनि का राशि परिवर्तन होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर जरूर पड़ता है। शनि अभी अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान है और आने वाले नए साल 2024 में भी इसी राशि में मौजूद रहेंगे। शनि साल 2024 में कोई भी राशि परिवर्तन नहीं करेंगे लेकिन इनकी स्थितियों में बदलाव होता रहेगा। शनि साल 2024 में कुंभ राशि में रहते हुए वक्री, अस्त और उदय होंगे। शनि के साल 2024 में इस स्थिति में होने की वजह से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
Shani Gochar 2024: साल 2024 में इन राशियों के ऊपर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा, होगी धन में वृद्धि
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:20 PM IST
सार
शनि साल 2024 में कुंभ राशि में रहते हुए वक्री, अस्त और उदय होंगे। शनि के साल 2024 में इस स्थिति में होने की वजह से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन