मेष राशि
September Monthly Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि वाले सितंबर माह में इन दिनों रहें जरा बचके...
वृषभ राशि-
आपकी राशि के अनुसार बनी ग्रह स्थितियां काफी अप्रत्याशित परिणाम देंगी। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। माह की 29-30 तारीख को रहें जरा बचके।
वर्तमान समय में बन रहे ग्रह गोचर आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। जो निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। मान-सम्मान तथा पद की वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय भी सराहनीय रहेंगे। अपनी साहस के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। किसी भी तरह का चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हैं तो अवसर अनुकूल रहेगा। मकान वाहन के क्रय का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है माह की 14-15 तारीख को रहें जरा बचके।
माह का आरंभिक ग्रह-गोचर बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आर्थिक पक्ष तो मजबूत होगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विशेष करके आंख संबंधी समस्या से सावधान रहें। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र करने की कोशिश करेंगे। अपने सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। माह की 25-26 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि-
वर्तमान समय में बनी हुई ग्रह स्थितियां आपको हर प्रकार से कामयाब करने में सहायक सिद्ध होगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। शीर्ष नेतृत्व से सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग हैं। घूमने फिरने पर अधिक धन खर्च करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। माह की 18-19 तारीख को रहें जरा बचके।