फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: महीने का पहला दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 01 Sep 2024 06:42 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 01 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 01 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने कामों को संभालकर करने की आवश्यकता है। आपको अपने पिताजी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है। विद्यार्थियों को किसी पुरस्कार से मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की नौकरी को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।  आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।
Aaj Ka Rashifal 01 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने रोजमर्रा के कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी से यदि आपने कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करने में समस्या आएगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अतिरिक्त काम मिलने से वह परेशान रहेंगे, इसके लिए वह अपने सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने के लिए समय निकालेंगे, जिससे दोनों के बीच चल रही अनबन भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन आप अपने अनावश्यक कामों को लेकर परेशान रहेंगे। आपको लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी से कोई वादा करने से बचना होगा और आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपका कोई रूपए पैसे से जुड़ा मुद्दा सुलझ सकता है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में बड़े सदस्यों के साथ मिलकर आप कुछ पारिवारिक समस्याओं पर बातचीत करेंगे। आपने धन यदि बिना सोच समझे किसी योजना में लगाया, तो उसमें फंसने की संभावना है और आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो अच्छा रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed