सितंबर 2026 ज्योतिष के लिहाज से महत्वपूर्ण महीना माना जा रहा है। इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है।
सितंबर मासिक राशिफल: इन 4 राशियों के लिए कमाल का रहेगा माह, कन्या राशि वालों के जीवन में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
सितंबर माह में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
सितंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। महीने की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से सोचे गए कई काम पूरे होने की संभावना है। पहले दो सप्ताह नौकरी और कारोबार दोनों के लिहाज से अनुकूल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, वहीं कारोबारियों को भी अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। घर और बाहर दोनों जगह आपका प्रभाव बढ़ेगा।
महीने के मध्य में विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। आलस्य और मन भटकने की स्थिति आपके लक्ष्य में बाधा बन सकती है। महीने के तीसरे सप्ताह में स्वास्थ्य और संगति को लेकर सतर्क रहें। गलत आदतें या लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। महीने के अंतिम दिनों में परिस्थितियां दोबारा आपके अनुकूल होने लगेंगी और आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
परिवार और रिलेशनशिप
पारिवारिक जीवन की बात करें तो सितंबर की शुरुआत काफी सुखद रहेगी। अपनों के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे और घर का वातावरण प्रेमपूर्ण बना रहेगा। हालांकि, महीने के मध्य में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी छोटी-मोटी गलतफहमियों से बचने के लिए पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी होगा।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने के तीसरे सप्ताह में सेहत के प्रति लापरवाही न करें। शारीरिक थकान के साथ मानसिक तनाव भी परेशान कर सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें, पर्याप्त आराम लें और नकारात्मक संगति से दूरी बनाए रखें। महीने के अंत तक स्वास्थ्य और मनोदशा में सुधार देखने को मिल सकता है।
उपाय
प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा करें और उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें। इसके साथ नियमित रूप से कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
सितंबर का महीना वृषभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कार्यस्थल के नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। महीने के पहले सप्ताह से मध्य तक अगर आप योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं और अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करते हैं, तो कई परेशानियों को टाला जा सकता है।
महीने के मध्य में कामकाज से जुड़ी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। छोटे कार्यों को पूरा करने में भी अपेक्षा से अधिक समय और मेहनत लग सकती है। ऐसे समय में अकेले सब कुछ संभालने के बजाय सहकर्मियों और सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर काम करें। महीने के उत्तरार्ध में धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। लंबित कामों को दोबारा गति मिल सकती है और आप अपनी कार्यशैली में सुधार करके समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित कर पाएंगे।
परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के लिहाज से महीने की शुरुआत में संयम रखना जरूरी होगा। प्रेम संबंध हों या दांपत्य जीवन, पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ाने से बचें। रिश्तों में मर्यादा और विश्वास बनाए रखना आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय भी अपनी बात शांत तरीके से रखें।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
सितंबर में मानसिक दबाव और काम का तनाव आपको परेशान कर सकता है। अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेने से बचें और आराम के लिए पर्याप्त समय निकालें। गलत संगति और अनावश्यक विवादों से दूरी बनाकर रखना आपके हित में रहेगा।
उपाय
प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा करें और श्रीकृष्णाष्टकम् का पाठ करें।
मिथुन राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर की शुरुआत बेहद शुभ और लाभकारी रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और करियर व कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रमोशन और मनचाही जगह पर ट्रांसफर की इच्छा भी पूरी होने के योग हैं। हालांकि, महीने के मध्य में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। नई योजना से जुड़ने से पहले उसके नियम और शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। बड़े निवेश का निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी या भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
परिवार और रिलेशनशिप
सितंबर के उत्तरार्ध में संतान या किसी करीबी व्यक्ति के साथ मतभेद होने की आशंका है। भावनाओं में बहकर या गुस्से में आकर कोई फैसला लेने से बचें। माह की शुरुआत में अपनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे, लेकिन बाद में रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने का दूसरा सप्ताह सेहत और निजी जीवन के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और लापरवाही न करें। इस दौरान अचानक बड़े खर्च सामने आने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, इसलिए शुरुआत से ही बजट बनाकर चलें और गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय
प्रतिदिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा या शमीपत्र अर्पित करके पूजा करें। साथ ही गणेश अथर्वशीर्ष का नियमित पाठ करें।
कर्क राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। हालांकि महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और कारोबार में प्रगति के साथ लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी या व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद और फायदेमंद रहेंगी। माह के दूसरे सप्ताह से विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है, इसलिए कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें। मध्य माह में परिस्थितियां दोबारा आपके पक्ष में आएंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के कई स्रोत बन सकते हैं। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। भूमि-भवन या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी अड़चनें दूर होने के संकेत हैं।
परिवार और रिलेशनशिप
महीने के शुरुआती हिस्से में परिवार और करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि दूसरे सप्ताह से लोगों के साथ तालमेल बनाने में कुछ परेशानी हो सकती है। माह के उत्तरार्ध में रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। माता का विशेष स्नेह और सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से बचना आपके रिश्तों के लिए बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
माह के दूसरे और तीसरे सप्ताह में तनावपूर्ण परिस्थितियों से बचने की कोशिश करें। कामकाज में लापरवाही न करें और अनावश्यक बहस में पड़ने से बचें। इस दौरान अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए बेहतर रहेगा। बदलती परिस्थितियों के बीच धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय
प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें और नियमित रूप से रुद्राष्टकम का पाठ करें।