फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Mon, 28 Aug 2023 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Aug 2023 07:26 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 28 Aug -03 Sept 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह विगत सप्ताह के मुकाबले थोड़ा कम लाभ और सफलता दिलाने वाला रहने वाला है। इस सप्ताह आपके निजी जीवन में कुछ एक बड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिसके कारण आप अपने करियर और कारोबार पर कम ध्यान दे पाएंगे। सेहत की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा कष्टकारक रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको इस सप्ताह उन लोगों से बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर आपके प्रोजेक्ट में बाधा पहुंचाने की कोशिश करते हैं। महिला कामगारों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछ एक दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में धन एवं मान-सम्मान की हानि की आशंका है। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। तमाम तरह की कठिनाईयों के बीच आपके इष्टमित्र और आपका लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पनपने दें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से शिव साधना करें तथा रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का कम से कम एक माला जप जरूर करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 28 Aug -03 Sept 2023 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी झोली में कोई बड़ी खुशी या उपलब्धि गिर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। घर-परिवार से जुड़ी किसी समस्या को सुलझाते समय आपको माता-पिता की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। इस दौरान धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ स्थल की यात्रा भी संभव है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। उच्च शिक्षा की राह में आ रही अड़चनें दूर होने पर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 28 Aug -03 Sept 2023 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। इस सप्ताह रोजी-रोजगार से से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। पूर्व में किसी योजना में किए गए निवेश का आपको इस सप्ताह बड़ा लाभ मिल सकता है। कारोबार को विस्तार देने की योजना फलीभूत होती नजर आएगी। बाजार में फंसा धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपको इस दिशा में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी। किसी भी कार्य को करते समय आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद, लाभप्रद एवं नए संबंधों का विस्तार करने वाली रहेगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

RakshaBandhan 2023: 30 अगस्त को पूरे दिन रहेगी भद्रा, जानिए कब मनाएं रक्षाबंधन और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 28 Aug -03 Sept 2023 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कर्क

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए, अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपका आलस्य और अभिमान आपको बड़ी चोट पहुंचा सकता है, इसलिए आपको इन दोनों ही चीजों से बचने की जरूरत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने टारगेट को पूरा करने के लिए कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि आपके काम बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। कर्क राशि के जातक इस सप्ताह अपना काम किसी के भरोसे छोड़ने की गलती बिल्कुल न करें, अन्यथा उन्हें धोखा हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन का लेनदेन और कागजी काम करते समय खूब सावधानी रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय के लिए थोड़ा चुनौती लिए रह सकता है। इस दौरान कार्यों की धीमी गति आपको परेशान करेगी। कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम लाभ देने वाली रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में ही परिवार के किसी सदस्य या फिर लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, जिसे दूर करने में आपका कोई शुभचिंतक मददगार साबित होगा। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। 

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 28 Aug -03 Sept 2023 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
सिंह 

सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने कामकाज और सगे-संबंधियों के व्यवहार को लेकर थोड़ा असंतुष्ट रह सकते हैं। हालांकि स्थिति इतनी भी ज्यादा खराब नहीं रहेगी जितनी की आप उसे सोचने या समझने की कोशिश करेंगे। यदि आप इस सप्ताह संवाद का सहारा लेते हुए अपने काम को समय से पूरा करने का प्रयास करेंगे तो आपको बेवजह का तनाव नहीं लेना पड़ेगा। घर और बाहर आपको सभी को मिलाजुला कर अपना काम निकालने की आवश्यकता रहेगी।परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे को मनचाहे फल को पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। सप्ताह के मध्य में आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने की योजना पर काम कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो आपको साझेदार के साथ किसी भी प्रकार का विवाद करने से बचना चाहिए, अन्यथा बात बिगड़ने पर आपको खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का समाधान निकलता हुआ नजर आएगा। आपका लव पार्टनर आपको तमाम तरह की परेशानियों से उबारने में मददगार साबित होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव की उपासना और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। 

Raksha Bandhan 2023 Date: कब है रक्षाबंधन 30 या 31 अगस्त को? क्यों है भ्रम की स्थिति, जानिए 10 कारण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed