Sawan Shivratri 2026 Wishes: सावन शिवरात्रि का पर्व आज 11 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विधान है। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के शुभ दिन पर सभी शिवालयों में महाकाल की पूजा और जलाभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इसी के साथ कांवड़ यात्रा का समापन भी होता है। इस दिन व्रत रखने से भाग्य में वृद्धि और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और रिश्तों में मधुरता आती है। सावन शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भजन-कीर्तन और झांकियां भी निकाली जाती हैं। इस दौरान सभी एक-दूसरे को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन प्यार भरे संदेशों के जरिए सभी को इस खास दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Sawan Shivratri 2026 Wishes: सावन शिवरात्रि का शुभ अवसर आज, सभी को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:36 AM IST
सार
Sawan Shivratri 2026 Wishes: आज देशभर में सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा का विधान है। इसके अलावा शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाता है, जिसके प्रभाव से साधक को मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन