फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Grah Gochar: सावन में ग्रह होंगे वक्री, इन राशियों को मिल सकती है करियर में तरक्की

Sun, 06 Jul 2025 08:46 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 06 Jul 2025 08:46 PM IST
सार

Vakri Grah in Sawan:  इस बार सावन में 72 साल बाद चार ग्रहों की वक्री चाल का दुर्लभ योग बन रहा है। शनि, बुध, राहु और केतु की उल्टी चाल कुछ राशियों के लिए प्रमोशन, आय वृद्धि और सौभाग्य के नए द्वार खोल सकती है।
 

विज्ञापन
Sawan 2025 Saturn Mercury Rahu and Ketu Go Retrograde These Zodiac Signs Will Rise in hindi
Sawan Grah Gochar - फोटो : adobe stock

Shani Rahu Ketu Budh Vakri 2025:  वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस बार सावन का महीना बेहद खास और प्रभावशाली रहने वाला है, क्योंकि करीब 72 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है जब चार ग्रह एक साथ वक्री चाल चलेंगे। 17 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह में शनि, बुध, राहु और केतु वक्री रहेंगे, जिससे ग्रहों की चाल आम जीवन और राशियों पर गहरा असर डालेगी। शनि 13 जुलाई से वक्री होंगे, बुध 17 जुलाई को वक्री होंगे, जबकि राहु-केतु पहले से ही वक्री स्थिति में हैं।


Ashadha Purnima: पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, लक्ष्मी माता होंगी प्रसन्न और धन में होगी वृद्धि
ग्रहों की इस उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। इन जातकों को करियर में तरक्की, नौकरी में प्रमोशन और आर्थिक लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। सावन की पवित्रता और ग्रहों की वक्री चाल का यह मिलाजुला असर उनके जीवन में नया उत्साह और संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां जिनके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।
Sawan 2025: 11 जुलाई से महादेव का प्रिय माह सावन शुरू, भूलकर भी न करें ये काम

Sawan 2025 Saturn Mercury Rahu and Ketu Go Retrograde These Zodiac Signs Will Rise in hindi
नौकरी करने वालों को प्रमोशन या वेतनवृद्धि का सुखद समाचार मिल सकता है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
चार ग्रहों की वक्री चाल वृष राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है। आपकी आमदनी में इज़ाफा हो सकता है और नौकरी करने वालों को प्रमोशन या वेतनवृद्धि का सुखद समाचार मिल सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी और जो लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापार में साझेदारी लाभदायक सिद्ध हो सकती है, वहीं वैवाहिक जीवन में भी मिठास बनी रहेगी। समाज में आपकी पहचान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप अधिक लोकप्रिय महसूस करेंगे।

Sawan 2025 Saturn Mercury Rahu and Ketu Go Retrograde These Zodiac Signs Will Rise in hindi
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और बातचीत करने का ढंग पहले से बेहतर हो जाएगा। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
इस सावन में जब चार ग्रह वक्री अवस्था में होंगे, तब कर्क राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावनाएं बन रही हैं। इस दौरान आप समाज और करियर दोनों में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और बातचीत करने का ढंग पहले से बेहतर हो जाएगा। आर्थिक रूप से भी यह समय अनुकूल रहेगा, सेविंग बढ़ेगी और कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025 Saturn Mercury Rahu and Ketu Go Retrograde These Zodiac Signs Will Rise in hindi
कर्ज या आर्थिक दबाव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। - फोटो : amar ujala

मीन राशि 
सावन के पावन महीने में जब चार ग्रह वक्री अवस्था में होंगे, तब मीन राशि वालों के लिए यह समय कई तरह की सकारात्मक संभावनाएं लेकर आएगा। कर्ज या आर्थिक दबाव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। जो लोग नई परियोजनाएं शुरू करना चाहते हैं या निवेश की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे और आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के संकेत हैं, जबकि कार्यरत लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथ ही यह समय आपके आत्मबल, साहस और निर्णय क्षमता को भी बढ़ाएगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ पाएंगे।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed