फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grahan Yog: 13 जुलाई से कुंभ में बन रहा खतरनाक ग्रहण योग, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

Sun, 06 Jul 2025 04:43 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 06 Jul 2025 04:43 PM IST
सार

July 13 Grahan Yog: 13 जुलाई को चंद्रमा जब कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और पहले से मौजूद राहु से मिलेंगे, तब एक ग्रहण योग बनेगा। इस योग का असर कुछ राशियों पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव, निर्णयों में भ्रम और अचानक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सावधानी बरतना ज़रूरी होगा।

विज्ञापन
July 13 Grahan Yog in Kumbh Aquarius Know About Impact on Five Zodiac Signs Warning
राहु और चन्द्रमा युति - फोटो : adobe stock

Grahan Dosh Zodiac Signs: 13 जुलाई 2025 की शाम को चंद्रमा जब कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, तो वह पहले से वहां स्थित राहु के साथ युति बनाएगा। इस ग्रह मिलन से बनने वाला ग्रहण योग, चंद्र ग्रहण जैसे प्रभाव डाल सकता है, जो कुछ राशियों के लिए मानसिक और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।


देवगुरु बृहस्पति होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ और करियर में तरक्की
चंद्रमा जहां  मन, भावनाएं और निर्णय क्षमता का प्रतीक है, वहीं राहु भ्रम, अस्थिरता और अचानक बदलावों का संकेत देता है। इन दोनों की युति से लोगों को मानसिक बेचैनी, उलझन, गलत फैसलों और अनचाही परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से कुछ राशियों के लिए यह समय सतर्कता और धैर्य के साथ बिताने का है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 
Raksha Bandhan 2025: क्या रक्षाबंधन पर पड़ेगा भद्रा का असर? जानिए राखी बांधने का सही समय

July 13 Grahan Yog in Kumbh Aquarius Know About Impact on Five Zodiac Signs Warning
मानसिक थकावट भी रह सकती है, जिससे कार्य में मन नहीं लगेगा। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
चंद्रमा की कुंभ में स्थिति वृषभ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। इस दौरान पारिवारिक माहौल में कुछ अशांति आ सकती है, विशेषकर मां या घर की बुजुर्ग महिला से संबंधित चिंता उभर सकती है। भावनाएं बहुत तेज़ी से ऊपर-नीचे हो सकती हैं, जिससे आपको बेचैनी और अनिश्चितता महसूस होगी। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन आ सकता है। मानसिक थकावट भी रह सकती है, जिससे कार्य में मन नहीं लगेगा।
उपाय:

  • घर में गाय के घी का दीपक जलाएं।
  • मां की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें।
  • रोज़ 'ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें।
July 13 Grahan Yog in Kumbh Aquarius Know About Impact on Five Zodiac Signs Warning
निवेश या बड़े खर्चों से फिलहाल बचें। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों को इस समय सतर्क रहने की ज़रूरत है, विशेषकर संवाद और यात्रा के मामलों में। आपकी कही बातों को कोई गलत समझ सकता है, जिससे रिश्तों में दरार आ सकती है। कार्यक्षेत्र में ध्यान भटकने की आशंका है, और जो भी निर्णय आप इस दौरान लेंगे, वे जल्दबाज़ी में लिए गए लग सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय थोड़ा अस्थिर है, अतः निवेश या बड़े खर्चों से फिलहाल बचें।
उपाय:

  • बुधवार को हरी सब्ज़ी, हरे कपड़े या मूंग दाल का दान करें।
  • 'ॐ बुधाय नमः' मंत्र का जाप रोज़ करें।
  • मेडिटेशन और लिखित संवाद (Email/Message) से पहले सोच-समझकर लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
July 13 Grahan Yog in Kumbh Aquarius Know About Impact on Five Zodiac Signs Warning
बॉस या वरिष्ठों के साथ तालमेल में भी कमी आ सकती है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
इस ग्रहण योग का प्रभाव सिंह राशि के आत्मबल और पेशेवर स्थिति पर पड़ सकता है। आप सामान्य से कम आत्मविश्वासी महसूस कर सकते हैं और नेतृत्व क्षमता कमजोर लग सकती है। आपके प्रयासों का अपेक्षित फल न मिलने से निराशा हो सकती है, और बॉस या वरिष्ठों के साथ तालमेल में भी कमी आ सकती है। इसके साथ ही सामाजिक मान-सम्मान में गिरावट या किसी आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:

  • रोज़ सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल चढ़ाएं।
  • 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए खुद को बार-बार पॉजिटिव अफ़रमेशन दें।
विज्ञापन
July 13 Grahan Yog in Kumbh Aquarius Know About Impact on Five Zodiac Signs Warning
कई मामलों में निर्णय लेना कठिन हो सकता है। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
कुंभ राशि के साथ त्रिकोण संबंध होने के कारण तुला राशि भी इस युति से प्रभावित होगी। आपके रिश्तों में खटास या गलतफहमियां उभर सकती हैं। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें देरी या उलझन बढ़ सकती है। मानसिक रूप से आप खुद को असंतुलित और संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। कई मामलों में निर्णय लेना कठिन हो सकता है और यह मानसिक थकान का कारण बन सकता है।
उपाय:

  • शुक्रवार को श्वेतार्क गणपति की पूजा करें।
  • 'ॐ शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • संगीत या कला से जुड़े किसी कार्य में मन लगाएं, इससे संतुलन बनेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed