फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2025 Auspicious Yog: इन दुर्लभ योग में सावन माह हुआ शुरू, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ

Fri, 11 Jul 2025 02:59 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 02:59 PM IST
सार

Sawan Shubh Yog: 11 जुलाई 2025 से सावन मास की शुरुआत दुर्लभ शुभ योगों के साथ हो रही है, जो शिवभक्तों के लिए बेहद फलदायी मानी जा रही है। गुरु-आदित्य, वैधृति और विष्कुम्भ योग का लाभ विशेष रूप से कुछ राशियों को मिलेगा।

विज्ञापन
Sawan 2025 Auspicious Yog Guru Aditya Vishkumbh and Vaidhriti yog know which zodiac signs may get lucky
Sawan Shubh Yog Ka Rashiyon Par Prabhav - फोटो : अमर उजाला

Sawan Shubh Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: आज, 11 जुलाई 2025 से सावन मास की पवित्र शुरुआत हो रही है, जो 9 अगस्त 2025 तक चलेगा। यह बार 29 दिनों का सावन भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसे भगवान शिव का प्रिय महीना माना गया है। आज कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है, जो इस दिन को और भी अधिक शुभ बनाते हैं। सावन के पहले दिन से ही भक्त रुद्राभिषेक, व्रत और सोमवार व्रत की शुरुआत करते हैं।


Sawan 2025: सावन में क्या खाएं और क्या न खाएं? भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए जान लें नियम
ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज मिथुन राशि में सूर्य और गुरु की युति के कारण गुरु-आदित्य योग बन रहा है, जो जीवन में शुभ फल देने वाला माना जाता है। साथ ही, आज वैधृति योग के बाद विष्कुम्भ योग भी बन रहा है, जो पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत अनुकूल है। ऐसे दुर्लभ संयोगों के बीच सावन का प्रारंभ होना, शिवभक्तों के लिए अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। इन शुभ योगों का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 
Sawan 2025: शिवलिंग पर दूध, शहद, तिल समेत इन चीजों को चढ़ाने पर क्या मिलता है फल ?

Sawan 2025 Auspicious Yog Guru Aditya Vishkumbh and Vaidhriti yog know which zodiac signs may get lucky
आपकी नई योजनाओं और रचनात्मक विचारों को पहचान मिलने लगेगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए सावन का आरंभ आर्थिक दृष्टि से सुखद हो सकता है। गुरु-आदित्य योग के प्रभाव से लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है। विशेषकर जो धन पहले कहीं फंसा हुआ था, उसके वापस मिलने के योग प्रबल हैं। आपकी नई योजनाओं और रचनात्मक विचारों को पहचान मिलने लगेगी। इस समय आप किसी नए कार्य या निवेश की शुरुआत करने की सोच सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी रहेगा। भगवान शिव की उपासना करने से आत्मबल और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

Sawan 2025 Auspicious Yog Guru Aditya Vishkumbh and Vaidhriti yog know which zodiac signs may get lucky
आपका पारिवारिक वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
सिंह राशि के लिए गुरु-आदित्य योग खासतौर पर सौभाग्यशाली रहेगा। इस योग के प्रभाव से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपका पारिवारिक वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। पुराने तनाव या मतभेद अब समाप्त हो सकते हैं। इसके अलावा यदि कहीं आपका धन लंबे समय से अटक रहा था तो उसके मिलने की संभावना नज़र आ रही है।  सावन के महीने में यदि आप शिवलिंग पर जल चढ़ाकर "ओम नमः शिवाय" या "महामृत्युंजय मंत्र" का जाप करते हैं तो आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025 Auspicious Yog Guru Aditya Vishkumbh and Vaidhriti yog know which zodiac signs may get lucky
नौकरी या करियर से जुड़े लोगों को कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय व्यावसायिक सफलता और आत्मिक संतुलन लेकर आएगा। नौकरी या करियर से जुड़े लोगों को कोई नई उपलब्धि मिल सकती है, प्रमोशन या मान-सम्मान के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास पहले की तुलना में अधिक मजबूत रहेगा, जिससे निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ेगी। भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से आपको मानसिक शांति और जीवन में स्थिरता की अनुभूति होगी। इस सावन में शिवजी का नियमित जलाभिषेक और मंत्र जाप आपके लिए विशेष फलदायक सिद्ध हो सकता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed