Sawan 2025: प्रेम-भक्ति और हरियाली का महीना सावन 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो गया है। इस माह भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं। मान्यता है कि सावन महीने में शिव की उपासना करने से भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। इसके अलावा देवी पार्वती का आशीर्वाद भी वैवाहिक जीवन पर बना रहता है। शास्त्रों के मुताबिक सावन भगवान शिव को प्रसन्न और तप-तपस्या का सबसे शुभ अवसर है। इस अवधि में शिवलिंग पर केवल जल अर्पित करने से भी भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि शिव भक्त सावन में शंकर जी की प्रिय चीजों को भी शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। यह बहुत शुभ होता है। परंतु क्या आप जानते हैं महादेव को जल, दूध, घी आदि चढ़ाने से क्या फल मिलता है ? अगर नहीं तो आइए विस्तार से जानते हैं।
{"_id":"6870be0ff3f13f7172095ec0","slug":"sawan-2025-shivling-par-kya-chadhana-chahiye-know-shivling-puja-benefits-disprj-2025-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2025: शिवलिंग पर दूध, शहद, तिल समेत इन चीजों को चढ़ाने पर क्या मिलता है फल ?","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sawan 2025: शिवलिंग पर दूध, शहद, तिल समेत इन चीजों को चढ़ाने पर क्या मिलता है फल ?
Fri, 11 Jul 2025 01:16 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:16 PM IST
सार
Sawan 2025: शास्त्रों के मुताबिक सावन भगवान शिव को प्रसन्न और तप-तपस्या का सबसे शुभ अवसर है। इस अवधि में शिवलिंग पर केवल जल अर्पित करने से भी भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं।
विज्ञापन
Sawan 2025
- फोटो : adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sawan 2025
- फोटो : Instagram
शिवलिंग पर इन 12 चीजों को अर्पित करने के लाभ
- महादेव की पूजा के समय शिवलिंग पर शहद चढ़ाना कल्याणकारी होता है। इसके प्रभाव से सभी तरह के रोग दूर होते हैं।
- शमी के फूल चढ़ाने से मनचाहा वर पाने की कामना पूरी होती हैं।
- हिंदू धर्म में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। इससे महादेव की कृपा और जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।
Sawan 2025
- फोटो : adobe
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाना शुभ होता है। इसे अर्पित करने पर साधक को आर्थिक लाभ मिलता है।
- आंकड़े के फूल चढ़ाने से सभी इच्छाएं महादेव पूरी करते हैं।
- सावन में शिवलिंग पर दूध में चीनी मिलाकर उसे चढ़ना बेहद शुभ होता है। इससे तनाव में कमी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025
- फोटो : freepik
- शिवलिंग पर गाय के दूध से बना शुद्ध देसी घी चढ़ाने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलते हैं।
- सावन में शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Sawan 2025
- फोटो : adobe
- धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करने पर संतान सुख मिलता है।
- गंगा जल चढ़ाने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
- जौ चढ़ाना शुभ होता है। इसके प्रभाव से अटके काम पूरे होते हैं।
- शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से कष्टों का निवारण होता है।
Sawan 2025: सावन में कौन से रंग पहनना है शुभ, किनसे करें परहेज? जानें भोलेनाथ का प्रिय रंग
Sawan 2025: सावन के महीने में क्यों पृथ्वी पर आते हैं महादेव और कहां करते हैं एक माह तक वास ?
Sawan 2025: सावन में कढ़ी-दही क्यों नहीं खानी चाहिए? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।