फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shash Rajyog: शश महापुरुष योग से इन 4 राशि वालों के लिए अच्छा समय, शनिदेव की रहेगी विशेष कृपा

Thu, 18 May 2023 12:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 18 May 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
Saturn Planet Made Shash Rajyog Know Shani Uday Lucky Zodiac Signs in Hindi
शश महापुरुष योग - फोटो : अमर उजाला
जब-जब शनिदेव अपनी चाल या दिशा बदलते हैं तब-तब इस व्यापक प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर होता है। वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष स्थान हासिल है। शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनिदेव साल 2023 में अपनी स्वयं की राशि कुंभ में मौजूद हैं। शनि इस राशि में साल 2025 तक रहेंगे फिर इसके बाद मीन राशि के यात्रा पर होंगे। शनि के कुंभ राशि में होने से शश महापुरुष राजयोग का निर्माण हुआ है। शनि के कुंभ राशि में विराजमान रहने से बना शश महापुरुष 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।
Saturn Planet Made Shash Rajyog Know Shani Uday Lucky Zodiac Signs in Hindi
शनिदेव - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में शश महापुरुष योग
ज्योतिष शास्त्र में शश महापुरुष योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। यह शुभ योग शनिदेव से संबंधित होता है। शनि ग्रह की वजह से बनया यह शश महापुरुष योग पंच महायोग में एक योग होता है। किसी जातक की कुंडली में शश महापुरुष योग तब बनता है जब शनि लग्न या फिर चंद्रमा से केंद्र के भावों में मौजूद हो या फिर शनि लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव में तुला, मकर और कुंभ राशि में स्थित होता है तब इस तरह का योगों का निर्माण होता है। 

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनिदेव कुंभ राशि में मौजूद होने के साथ अपनी मूल त्रिकोण राशि में भी है। शनि के मूल त्रिकोण राशि में होना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शश महापुरुष राजयोग बनता है, उनके जीवन में आर्थिक संपन्नता, सुख और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा इन राशि के जातकों के ऊपर अगर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव भी होता है तब भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। 

Saturn Planet Made Shash Rajyog Know Shani Uday Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

शश महापुरुष योग  इन 4 राशियों के लिए शुभ
मेष
शश महापुरुष योग का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों पर पड़ेगा। यह योग आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली और बेहद फलदायी साबित होने वाला होगा। आपको भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा जिसके कारण आपको हर एक कार्यों में अच्छी सफलता हासिल होगी। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत मिलेगी। एक साथ कई स्त्रोतों से आपको धन लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समय अच्छा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturn Planet Made Shash Rajyog Know Shani Uday Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
शश महापुरुष योग वृषभ राशि के जातकों को कई चुनौतियों से पार लगाने में मदद करेगा। करियर में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपके मान-सम्मान में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपकी योजनाएं फलीभूत होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के कई मौके मिलेंगे। विदेश यात्रा करने से आपके खाते में अच्छा धन एकत्रित होगा साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ होगा। 

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती पर करें ये उपाय, शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
Saturn Planet Made Shash Rajyog Know Shani Uday Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए शश महापुरुष योग किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगे। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए यह साल बहुत ही कामयाबी लेकर आने वाला है। वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के अच्छे योग हैं। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा धन अर्जित करने के योग हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed