फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri: शनि हुए वक्री, इन राशियों के दिन फिरेंगे और मिलेगी हर काम में सफलता

Sun, 13 Jul 2025 01:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 01:07 PM IST
सार

Shani Vakri 2025: 12 घंटे बाद शनि देव वक्री चाल में चलेंगे, जिससे कुछ राशियों के लिए भाग्य के दरवाजे खुल सकते हैं। करियर, व्यापार और जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं।
 

विज्ञापन
Saturn Goes Retrograde Bringing Prosperity to These Zodiacs signs
वक्री शनि 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shani Dev Vakri In Meen: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्म और न्याय के देवता माना जाता है, जो व्यक्ति को उसके अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार फल देते हैं। वर्तमान में शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, लेकिन अब  वे वक्री यानी उल्टी चाल चलना शुरू कर चुके हैं। शनि की इस चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। ऐसे जातकों को करियर में तरक्की, व्यवसाय में लाभ और जीवन में नई दिशा मिलने के संकेत मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं वे कौन-सी भाग्यशाली राशियां हैं जिनकी किस्मत बदलने वाली है।

Chandra Ast in Sawan: सावन महीने में चंद्रमा कर्क राशि में 3 दिन तक अस्त, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

Weekly Horoscope (14–20 July): जुलाई का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

 

Saturn Goes Retrograde Bringing Prosperity to These Zodiacs signs
आपके निर्णयों को लोग गंभीरता से लेंगे और आपका सम्मान बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए शनि का वक्री होना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, क्योंकि शनि इस दौरान कर्म भाव यानी दशम भाव में वक्री होंगे। यह भाव व्यक्ति के करियर, प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र से जुड़ा होता है। इसलिए इस अवधि में नौकरी और व्यापार से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए अच्छा मौका बन सकता है, वहीं व्यवसायियों को अपने काम को फैलाने और नया मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे। समाज में आपके योगदान और नेतृत्व क्षमता को सराहा जाएगा। आपके निर्णयों को लोग गंभीरता से लेंगे और आपका सम्मान बढ़ेगा।

Saturn Goes Retrograde Bringing Prosperity to These Zodiacs signs
आत्मविश्वास के साथ आप किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
शनि देव जब वक्री होंगे, तो वे कर्क राशि के जातकों की कुंडली में नवम भाव में स्थित होंगे, जो धर्म, उच्च शिक्षा, भाग्य और विदेश यात्राओं से जुड़ा होता है। इस समय आप शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने की सोच सकते हैं या विदेश में पढ़ाई का विचार भी मजबूत हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लोग यदि यात्रा पर जाते हैं, तो वे ऐसी यात्राओं से बड़ा लाभ कमा सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग लंबे समय से लगातार जीवन में चुनौतियों का सामना कर रहे थे, उन्हें इस अवधि में राहत मिल सकती है। करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में नई शुरुआत के रास्ते खुलेंगे और आत्मविश्वास के साथ आप किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturn Goes Retrograde Bringing Prosperity to These Zodiacs signs
पुराने निवेश अब अच्छा रिटर्न देने लगेंगे और विदेश से भी धन आगमन के योग बनेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर इसलिए विशेष है क्योंकि शनि स्वयं इस राशि के स्वामी हैं और अब वे आपकी कुंडली में तीसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। तीसरा भाव साहस, प्रयास, संचार और छोटे-छोटे निर्णयों से मिलने वाले लाभ से जुड़ा होता है। इस समय आपके आत्मबल और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। जो चुनौतियाँ पहले कठिन लग रही थीं, वे अब आपके लिए आसान हो जाएंगी। आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे, और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। खासतौर पर तकनीकी, अनुसंधान या क्रिएटिव क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रहेगा। पुराने निवेश अब अच्छा रिटर्न देने लगेंगे और विदेश से भी धन आगमन के योग बनेंगे। साथ ही मित्रों, सहयोगियों और प्रोफेशनल नेटवर्क से मजबूत सहयोग मिलेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed