फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Uday 2025: 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति हुए उदय, इन राशियों को मिलेगा मान-सम्मान और तरक्की

Sun, 13 Jul 2025 12:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 12:02 PM IST
सार

Jupiter Uday 2025:  12 साल बाद गुरु ग्रह का मिथुन में उदय शुभ संकेत ला रहा है। इस परिवर्तन से 3 राशियों को पद, प्रतिष्ठा और सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
Guru Uday 2025 These Zodiac Signs Set to Shine With Status and Success
Guru uday ka rashiyon par prabhav - फोटो : adobe stock

Guru Uday 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की गति और उनकी स्थिति मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। समय-समय पर ग्रहों का अस्त और उदय जीवन में नए बदलाव और अवसरों के द्वार खोलता है। 07 जुलाई जुलाई 2025 को देवताओं के गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदित हो चुके हैं । 


Chandra Ast in Sawan: सावन महीने में चंद्रमा कर्क राशि में 3 दिन तक अस्त, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
हालांकि इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ खास राशियां हैं जिनके लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन जातकों को न केवल सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में तरक्की मिल सकती है, बल्कि पद-प्रतिष्ठा और सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी 3 राशियां हैं जिनकी किस्मत बृहस्पति के उदय से चमक सकती है।
Weekly Horoscope (14–20 July): जुलाई का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Guru Uday 2025 These Zodiac Signs Set to Shine With Status and Success
नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सराहना और सहयोग मिलेगा। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का उदय बेहद शुभ रहने वाला है। गुरु के लग्न भाव में आने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सराहना और सहयोग मिलेगा। तरक्की के नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपकी योजनाएं अब धरातल पर उतरने लगेंगी और आजीविका से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। जिन लोगों का विवाह रुका हुआ था या वैवाहिक जीवन में तनाव था, उन्हें अब राहत मिल सकती है।

Guru Uday 2025 These Zodiac Signs Set to Shine With Status and Success
नौकरी करने वालों को पदोन्नति या किसी विशेष जिम्मेदारी का योग बन सकता है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का उदय धन और समृद्धि लेकर आ रहा है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और रुकी हुई आर्थिक प्रगति अब रफ्तार पकड़ेगी। पारिवारिक माहौल शांत और सौहार्दपूर्ण रहेगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या किसी विशेष जिम्मेदारी का योग बन सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय किसी बड़ी डील या मुनाफे का हो सकता है, जो आगे चलकर बड़े लाभ में बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Uday 2025 These Zodiac Signs Set to Shine With Status and Success
यह समय आपके लिए तरक्की, राहत और मानसिक संतुलन का रहेगा। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह समय सौभाग्यशाली रहेगा, क्योंकि गुरु भाग्य स्थान में उदय हो रहे हैं। इसका मतलब है कि आपकी किस्मत खुल सकती है और जो काम अब तक अटके हुए थे, वे पूरे होने के आसार हैं। धार्मिक या आध्यात्मिक यात्राओं के योग बन सकते हैं और शिक्षा या संतान से जुड़ी चिंताएं कम हो सकती हैं। विदेश यात्रा की भी संभावनाएं हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए तरक्की, राहत और मानसिक संतुलन का रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed